Sunday, May 10, 2026
Latest:
Latest

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर को

कटनी। आगामी 14 दिसंबर दिन शनिवार को जिले में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जाना है। डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता नें 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में जिले की विभिन्न खंडपीठों से जानकारी का संकलन किये जाने हेतु कार्यालय कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 17 में प्रातः 10ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक अधिकारियों कर्मचारियों की डियूटी लगाई है। डिप्टी कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार कटनी खंडपीठ हेतु राजस्व निरीक्षक नजूल ब्रज बिहारी दुबे, विजयराघवगढ़ खंडपीठ हेतु अक्षय रावत सहायक ग्रेड-3, बहोरीबंद खंडपीठ हेतु ओमप्रकाश तिवारी सहायक ग्रेड-3, ढीमरखेड़ा खंडपीठ हेतु शैलेन्द्र देशमुख सहायक ग्रेड-3 सहित कार्यालयीन कार्यवाही हेतु प्रदीप श्रीवास्तव सहायक ग्रेड-3 सहित दो भृत्यों की डयूटी लगाई गई है।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक