नीमच में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सैनिक से ₹3,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट

नीमच में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सैनिक से ₹3,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट

नीमच: मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। गुरुवार को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस की टीम ने नीमच में बड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को 3,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कमांडेंट अपने ही विभाग के एक सैनिक से नयागांव आरटीओ (RTO) बैरियर पर ड्यूटी लगाने के एवज में हर महीने रिश्वत की मांग कर रहा था।

 क्या है पूरा मामला?

लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन से मिली जानकारी के अनुसार, होमगार्ड सैनिक महेश थोरेचा ने 10 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक (लोकायुक्त उज्जैन) विनोद कुमार दीक्षित के समक्ष उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान, कार्यालय में पदस्थ एक अन्य सैनिक बलवंत सिंह के माध्यम से आरटीओ बैरियर नयागांव पर तैनाती बनाए रखने के लिए 3,000 रुपये प्रतिमाह की मांग कर रहे हैं। शिकायत की पुष्टि होने के बाद उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया और गुरुवार को जैसे ही आरोपी कमांडेंट ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान और मामले में संलिप्त अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद होमगार्ड कार्यालय और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। नीमच में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सैनिक से ₹3,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट

Scroll to Top