भोपाल। सूबे के 12 नगर निगमों पर एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है। यह स्थिति वित्तीय वर्ष 2013-14 तक की है। सोमवार को विधानसभा में पेश स्थानीय निधि संपरीक्षा प्रकोष्ठ की रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि नगर निगम वित्तीय संस्थाओं से लिए गए कर्ज की किश्त भी समय पर नहीं चुकाते हैं, जिससे उन पर ब्याज का अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। वहीं नगर पालिका और नगर परिषदों ने कर्ज से जुड़े दस्तावेज ही नहीं दिए।
रिपोर्ट में कहा गया है कि नगरीय निकाय सरकार के नियम, आदेशों की गलत व्याख्या कर अनियमित भुगतान करते हैं। इसमें वाहन किराया, शुभकामना संदेश, यात्रा भत्ता, दोहरा कार्य भत्ता, मोबाइल फोन की खरीदी, भंडार सामग्री की खरीदी कर भुगतान में अनियमितता होती है।
नियमों के खिलाफ की जाती है दैनिक वेतन भोगियों की नियुक्ति
सरकार जहां एक तरफ नगरीय निकायों के दैनिक वेतन भोगियों को स्थाई करने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ वित्त विभाग की रिपोर्ट कहती है कि निकायों में नियमों के खिलाफ जाकर दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की नियुक्ति की जाती है, इसलिए उन्हें किया गया भुगतान अनियमित माना गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ने नगरीय निकायों को निजी आय स्त्रोतों से प्राप्त आय के 65 प्रतिशत तक या सफाई कर्मियों की स्थिति में 75 प्रतिशत तक स्थापना व्यय करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की नियुक्ति पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन नियमों के खिलाफ जाकर मेयर-इन-काउंसिल से स्वीकृति लेकर इनकी नियुक्ति कर दी जाती है।
12 नगरीय निकायों के बैंक एकाउंट में कम मिले 149 करोड़ स्र्पए
विधानसभा में सोमवार को रखी गई भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट में 12 नगरीय निकायों की कैश बुक की तुलना में बैंक एकाउंट में 150 करोड़ रुपए कम मिले। कैग ने कहा है कि इन पैसों के कपटपूर्ण दुरुपयोग की संभावना है।
कैग ने बताया कि इंदौर, कटनी, सिंगरौली, वारासिवनी, पिपरिया, बरघाट, खाड, लोधीखेड़ा, मंडलेश्वर, पिपलोदा, रेहटी और तेंदूखेड़ा निकायों के बैंक एकाउंट में कम पैसा मिला है। यह स्थिति मार्च 2014 की है। वहीं साल 2012-13 के अंत तक 48 नगरीय निकाय 845 करोड़ रुपए के टैक्स की वसूली नहीं कर पाए थे।
-
RDU कर्मचारियों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: प्रोबेशन में 70-80-90% वेतन काटने का नियम रद्द, 6% ब्याज के साथ मिलेगा बकाया एरियर -
गणेश पर्व और हरतालिका तीज की तैयारियों को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल गणेश प्रतिमाएं घर ले जाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बच्चों में दिखा खासा उत्साह -
फर्जी सिम जारी करने वाला पीओएस एजेंट गिरफ्तार, 98 सिम जब्त,माधवनगर पुलिस की कार्रवाई, साइबर ठगी में सिम के इस्तेमाल का खुलासा -
ढीमरखेड़ा में लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक,जितेंद्र मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष, सदानंद कोल सचिव, नीलेश पौराणिक उपाध्यक्ष और सुजीत शुक्ला संगठन सचिव मनोनीत -
प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में गूंजी समाजहित की आवाज, सिंधीयत और प्रतिनिधित्व के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन -
सौम्या रांधेलिया बनीं अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री -
अपराध समीक्षा बैठक में एसपी के सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर जोर -
गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया गणेश चौक का स्थल निरीक्षण,गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक विशेष साफ-सफाई, कीटनाशक दवा के छिड़काव एवं प्रकाश व्यवस्था के दिए निर्देश -
आधी रात जरूरतमंद बच्ची के लिए देवदूत बना आरक्षक, तत्काल किया रक्तदान -
स्कूली वाहनों की सघन जांच, चार पर कार्रवाई,फिटनेस, परमिट और इंश्योरेंस में कमी मिलने पर 25 हजार रुपए समन शुल्क वसूला -
माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान: मिट्टी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश -
छात्रों को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जोड़ने कांग्रेस की रणनीति, महत्वपूर्ण बैठक संपन् -
खेत के पास मृत मिला तेंदुआ, वन विभाग में मचा हड़कंप रीठी के देवरी गांव की घटना, तारों में फंसने से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरू -
फूले कास सकल मही छाई, जनु बरसा कृत प्रकट बुढ़ाई -
मिशन वात्सल्य के तहत ‘फॉस्टर केयर’ योजना: अब जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा परिवार का प्यार, कटनी में इच्छुक अभिभावकों से मांगे गए आवेदन -
कटनी जिले के लिए राहत भरी खबर: नीम कोटेड यूरिया की 3 रैक झुकेही पहुंचीं, 1230 मीट्रिक टन खाद का आवंटन शुरू; ई-टोकन से होगा वितरण -
कटनी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन 15 सितंबर से: जिले में बने 51 केंद्र, एग्रीस्टेक पोर्टल से होगा भूमि व फसल का सत्यापन -
बढ़ी मुआवजा राशि पास कराने के बदले पटवारी ने आदिवासी किसान से मांगे 80 हजार, 47 हजार लेते सागर लोकायुक्त ने पकड़ा, बाइक की डिग्गी से बरामद हुई रिश्वत की रकम -
उज्जैन का ‘खड़े हनुमान मंदिर’ विवाद: उमा भारती की एंट्री, सीएम मोहन यादव से बोलीं- ‘भोपाल मॉडल’ अपनाकर बचाएं 170 साल पुरानी धरोहर -
भिंड में लहार-सिकरी मार्ग पर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, मां-बेटे की मौके पर ही मौत; एक गंभीर घायल ग्वालियर रेफर
