Site icon Yashbharat.com

मिलन चक्र ने बंगाली संस्कृति के साथ मनाई वसंत पंचमी,सरस्वती पूजन के साथ नेताजी सुभाष को भी नमन किया

Picsart 26 01 23 14 11 35 681 scaled

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

मिलन चक्र ने बंगाली संस्कृति के साथ मनाई वसंत पंचमी,सरस्वती पूजन के साथ नेताजी सुभाष को भी नमन किय

कैमोर। कैमोर में रहने वाले बंगाली बंधुओं की संस्था मिलन चक्र द्वारा पश्चिम बंगाल की परंपरा और संस्कृति के अनुरूप बसंत पंचमी पर्व पर सरस्वती पूजन का कार्यक्रम इस बार भी संस्था के वरिष्ठ सदस्य आर एन चटर्जी एवं एस के रायचौधरी के संरक्षण तथा मार्गदर्शन में बिक्रमजीत रायचौधरी के एसीसी जेएसक्यू कॉलोनी स्थित निवास परिसर में आयोजित किया गया। सुबह तय मुहूर्त में पुरोहित जी द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन हुआ तत्पश्चात सभी सदस्यों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। सायंकाल सामूहिक आरती के बाद स्वल्पाहार का कार्यक्रम सभी स्वजातीय बन्धुओं के साथ होगा।
आज 23 जनवरी को भारत के अमर बलिदानी आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजी सेना से टक्कर लेने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129 वीं जयंती पर उनके बलिदान को याद करते हुए मिलन चक्र के सदस्यों द्वारा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गये।
*सरस्वती विद्यालय समेत सभी शालाओं में भी हुआ पूजन*
नगर में विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर एवं अन्य सभी शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में भी वसंत पंचमी पर अपने आचार्यों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने ज्ञान और संगीत की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की। बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ – साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

Exit mobile version