चाकघाट नगर परिषद CMO का आपत्तिजनक ऑडियो वायरल: महिला कर्मी ने लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी एजेंसियां
(Yashbharat.com) | रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले की चाकघाट नगर परिषद में पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) शंखधर पांडेय और नगर परिषद अध्यक्ष विभव कुमार जायसवाल से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो के सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित आउटसोर्स महिला कर्मचारी ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त और रीवा कलेक्टर को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।चाकघाट नगर परिषद CMO का आपत्तिजनक ऑडियो वायरल: महिला कर्मी ने लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी एजेंसियां
‘कमरे में दो घंटे बिताओ, किसी को पता नहीं चलेगा’
वायरल ऑडियो में कथित तौर पर एक अधिकारी महिला कर्मचारी पर घर आने और समय बिताने का अनुचित दबाव बनाते सुनाई दे रहे हैं। बातचीत में अधिकारी महिला से कहते नजर आ रहे हैं कि “घर में कोई नहीं है, सुबह 9 बजे आ जाओ… दो घंटे में लौट आना, किसी को खबर भी नहीं होगी”। जब महिला कर्मचारी ने लोक-लाज और परिजनों का हवाला देकर मना किया, तो उसे झूठा बहाना बनाने तक की सलाह दी गई।
महिला का आरोप है कि जब उसने इस अनुचित मांग को पूरी तरह से ठुकरा दिया, तो द्वेषभावना के तहत उसे नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
रीवा कलेक्टर ने कराया सत्यापन, निलंबन का भेजा प्रस्ताव
मामला सामने आते ही रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए तत्काल एसडीएम त्योंथर से मामले की जांच कराई। शुरुआती जांच और आवाज के सत्यापन (Verification) में वायरल ऑडियो की आवाज चाकघाट सीएमओ शंखधर पांडेय की होने की पुष्टि हो चुकी है।
-
प्रशासनिक कार्रवाई: कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ शंखधर पांडेय के निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव संभाग आयुक्त (कमिश्नर) को भेज दिया है।
-
पुलिस जांच: ऑडियो की फॉरेंसिक और तकनीकी प्रामाणिकता की जांच के लिए मामला पुलिस विभाग को भी सौंपा जा रहा है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों के आत्मसम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
-
Katni: गुजरात की कंपनी में रोजगार का मौका: वडोदरा की फर्म में वेल्डर और सीएनसी ऑपरेटर पदों पर भर्ती, वेतन ₹55 हजार तक -
PM मोदी के जन्मदिवस पर 5.51 लाख दीपों से जगमगाएगा कटनी, 151 प्रमुख स्थलों और घर-आंगन में प्रज्वलित होंगे दीये -
निगम कार्यालय की व्यवस्थाओं का निगमायुक्त तपस्या परिहार ने किया निरीक्षण,रिकार्ड के व्यवस्थित संधारण के साथ स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं नागरिक सुविधायुक्त कार्यालय रखने के निर्देश -
सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर कबाड़ व्यवसाय करने पर निगम की कार्यवाही,बरगवां में अतिक्रमण हटाकर सामग्री की गई जब्त -
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ- प्रशासन सख्त, अफसरों की तय होगी सीधी जवाबदेही -
Katni: सेवा से संकल्प अभियान: 42 ऐतिहासिक स्थलों पर प्रज्वलित होंगे दीप, 21 संस्थाएं और लाखों नागरिक बनेंगे सहभागी -
महिला कांग्रेस ने मनाया 42वां स्थापना दिवस छात्राओं और महिलाओं से संवाद, स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद भी नहीं दिया राशन: पहरूआ उचित मूल्य दुकान के विक्रेता पर ₹5.32 लाख के गबन में FIR दर्ज -
17 सितंबर से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा, तैयारियां समय पर पूर्ण करने निगमायुक्त ने दिए निर्देशसमय-सीमा बैठक में विकास कार्यों, लंबित प्रकरणों और नागरिक सुविधाओं की निगमायुक्त ने की समीक्षा -
महापौर जनसुनवाई में 17 आवेदनों पर सुनवाई,नागरिकों ने सीधे महापौर के समक्ष रखीं समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश -
जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश -
तलवार और चाकू लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार,कुठला पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत की कार्रवाई, न्यायालय ने भेजा जेल -
54 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार,विजयराघवगढ़ पुलिस ने 300 पाव देशी शराब की जब्त, कीमत 54 हजार रुपए -
पर्युषण पर्व से एक दिन पहले जैन मंदिर में चोरी,छत की एलवेस्टर सीट तोड़कर घुसे बदमाश, अष्टधातु का छत्र सहित कीमती सामान पार; तीन साल पहले भी हुई थी चोरी -
अंतरिक्ष में अमेरिका का बड़ा खुलासा: स्पेस में तैनात किए ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार; रूस-चीन को दी सख्त चेतावनी -
कर्नल सोफिया कुरैशी विवाद में मंत्री विजय शाह पर नहीं चलेगा मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट जाएगी रिपोर्ट -
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के आसार: सऊदी-हूती जंग तेज, मक्का में अलर्ट; $107 के पार पहुंचा क्रूड ऑयल -
जबलपुर में रेलवे का बड़ा एक्शन: 12 ट्रेनों के पेंट्रीकार में छापा; बिरयानी-सब्जी के सैंपल जब्त, 60 हजार का जुर्माना -
शेयर बाजार में हाहाकार: 330 मिनट में स्वाहा हुए ₹9 लाख करोड़, सेंसेक्स 1200+ अंक टूटा; ये हैं तबाही के 5 मुख्य कारण -
डीपीएस कटनी में हर्षोल्लास से मनाया गया संस्थापक उत्तमचंद जैन का 79वां जन्मदिवस,वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
