डीपीएस कटनी में हर्षोल्लास से मनाया गया संस्थापक उत्तमचंद जैन का 79वां जन्मदिवस,वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

 

डीपीएस कटनी में हर्षोल्लास से मनाया गया संस्थापक उत्तमचंद जैन का 79वां जन्मदिवस,वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा

कटनी। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) कटनी के संस्थापक उत्तमचंद जैन का 79वां जन्मदिवस विद्यालय परिवार द्वारा हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। जन्मदिवस के अवसर पर संस्थापक उत्तमचंद जैन ने दिन की शुरुआत मंदिर में प्रभु की पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद वे विद्यालय परिसर पहुंचे और विद्यार्थियों के साथ समय बिताया।

जन्मदिवस को यादगार बनाने के उद्देश्य से उन्होंने विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिवस पर एक पौधा रोपित करे और उसकी देखभाल करे, तो जीवनकाल में पर्यावरण संतुलन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

वृक्षारोपण के बाद विद्यालय परिवार की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर संस्थापक का जन्मदिवस मनाया गया। विद्यार्थियों सहित विद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उत्तमचंद जैन को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में संस्थापक उत्तमचंद जैन के साथ उनकी पत्नी प्रभा जैन, सहनिर्देशिका अनुज जैन एवं उनकी पत्नी विभा जैन, प्रशासनिक अधिकारी सैय्यद नईम अख्तर, प्राचार्या सीमा दुबे तथा उपप्राचार्य शबनम अख्तर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इमरोज सर, अजीत दुबे, हर्षित एवं साहिल सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version