जबलपुर में RPF की बड़ी कार्रवाई: अधारताल यार्ड में ट्रेन से कॉपर वायर चुराते 6 चोर और 2 कबाड़ी रंगेहाथ गिरफ्तार

जबलपुर में RPF की बड़ी कार्रवाई: अधारताल यार्ड में ट्रेन से कॉपर वायर चुराते 6 चोर और 2 कबाड़ी रंगेहाथ गिरफ्तार

जबलपुर। अधारताल स्टेशन के यार्ड में खड़ी ट्रेनों से कॉपर वायरिंग चुराने वाले एक शातिर गिरोह का रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने पर्दाफाश किया है। RPF की टीम ने रविवार रात घेराबंदी कर 6 चोरों को अंडरगियर कॉपर वायरिंग काटते रंगेहाथों दबोच लिया। पूछताछ के बाद चोरी का माल खरीदने वाले 2 कबाड़ियों को भी गिरफ्तार कर चुराई गई रेल संपत्ति बरामद कर ली गई है।

गिरफ्तार आरोपितों का विवरण

RPF ने गिरोह के सदस्यों और कबाड़ियों के खिलाफ रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है:

श्रेणी गिरफ्तार आरोपित पता / क्षेत्र
वायरिंग चोर सोहिल खान उर्फ मोंटी (25), मोहम्मद आसिफ खान (22), सोहिल अंसारी उर्फ वेल्डर (23) हनुमानताल
वायरिंग चोर मोहम्मद तर्मीजी उर्फ सलमान (28), मोहम्मद नूरुद्दीन उर्फ नूरु (32), मोहम्मद सोनू (23) गोहलपुर
कबाड़ी (खरीददार) मोहम्मद अनवर अंसारी (47) नईबस्ती, गोहलपुर
कबाड़ी (खरीददार) मोहम्मद अयुव उर्फ बब्लू चाटी (57) मोती नगर, हनुमानताल

अपराध का तरीका और सुरक्षा का खतरा

RPF की सराहनीय कार्रवाई

पोस्ट कमांडर राजीव खरब के नेतृत्व में उप निरीक्षक आरके चंदेल, एएसआइ सुखराम बेन, प्रधान आरक्षक जितेंद्र तिवारी, प्रेम सिंह, केदार और आरक्षक हरिकेश की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। RPF ने आम नागरिकों से पटरियों या यार्ड के आसपास संदिग्ध गतिविधि दिखने पर हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील की है।

iPhone 17 ऑफर: फ्लिपकार्ट पर पुरानी कीमत से भी कम दाम में खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स और फीचर्स

Exit mobile version