कर्नल सोफिया कुरैशी विवाद में मंत्री विजय शाह पर नहीं चलेगा मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट जाएगी रिपोर्ट
कर्नल सोफिया कुरैशी विवाद में मंत्री विजय शाह पर नहीं चलेगा मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट जाएगी रिपोर्ट
भोपाल। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम की जानकारी देश के सामने रखने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें फिलहाल टलती नजर आ रही हैं। राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट सौंपकर यह जानकारी देने जा रही है कि मंत्री विजय शाह के विरुद्ध मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं दी गई है।
कैबिनेट की अनुशंसा और राज्यपाल की मुहर
गृह विभाग ने इस पूरे मामले का अपने स्तर पर कानूनी परीक्षण करवाया है। कैबिनेट द्वारा की गई अनुशंसा पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपनी मुहर लगा दी है। आदेश का ड्राफ्ट तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को भेज दिया गया है।
आगामी कार्रवाई: अगले 1-2 दिनों में मुख्यमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलते ही गृह विभाग अभियोजन (Prosecution) की स्वीकृति न देने का औपचारिक आदेश जारी करेगा।
सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा: इस निर्णय संबंधी अंतिम रिपोर्ट राज्य सरकार द्वारा सीधे सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश की जाएगी।