रेलवे अर्बन बैंक बिलासपुर में बंपर भर्ती: ग्रुप सी के 35 पदों पर प्रक्रिया शुरू; शेयरधारकों और स्टाफ आश्रितों को मौका
Railway Vacancy: रेलवे में 7,220 पदों पर गेटमैन बनेंगे पूर्व सैनिक, परीक्षा की टेंशन नहीं; सीधे मिलेगी नौकरी
रेलवे अर्बन बैंक बिलासपुर में बंपर भर्ती: ग्रुप सी के 35 पदों पर प्रक्रिया शुरू; शेयरधारकों और स्टाफ आश्रितों को मौका
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य एवं पूर्व तटीय रेलवे एम्प्लाइज को-आपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी (रेलवे अर्बन बैंक) ने अपने शेयरधारकों, सदस्यों और स्टाफ के आश्रितों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर निकाला है। सोसाइटी की ओर से ग्रुप सी (Group C) के 35 पदों पर भर्ती प्रक्रिया-2026 शुरू करने की आधिकारिक घोषणा की गई है।
सोसाइटी के चेयरपर्सन एस.पी. सिंह और वाइस-चेयरपर्सन एम रविकांत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भर्ती पहल परिवर्तन पैनल द्वारा चुनाव के दौरान किए गए रोजगार संबंधी वादे को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम है।
पदों का विवरण और वेतनमान (Pay Level)
सोसाइटी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न कैडर में कुल 35 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:
पद का नाम
कुल पद
पे लेवल (Pay Level)
जूनियर क्लर्क कम कम्प्यूटर असिस्टेंट
25
लेवल-2
केयरटेकर कम इलेक्ट्रिशियन
06
लेवल-2
अकाउंटेंट असिस्टेंट
02
लेवल-5
स्टेनोग्राफर
01
लेवल-5
पीएस टू चीफ मैनेजर (PS to Chief Manager)
01
लेवल-6
कुल पद
35
–
मुख्य बिंदु
पात्रता: यह अवसर मुख्य रूप से रेलवे अर्बन बैंक के शेयरधारकों, सदस्यों और सोसाइटी स्टाफ के आश्रितों के लिए उपलब्ध कराया गया है।
भर्ती का उद्देश्य: अर्बन बैंक के प्रशासनिक व बैंकिंग कामकाज में दक्षता लाना तथा वादे के मुताबिक स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना।