जबलपुर में रेलवे का बड़ा एक्शन: 12 ट्रेनों के पेंट्रीकार में छापा; बिरयानी-सब्जी के सैंपल जब्त, 60 हजार का जुर्माना
Bhartiya Rail: 80 रुपए में ट्रेन में मिलेगा वेज खाना, जानिए पूरी डिटेल, और ज्यादा रेट पर कहां करें शिकायत
जबलपुर में रेलवे का बड़ा एक्शन: 12 ट्रेनों के पेंट्रीकार में छापा; बिरयानी-सब्जी के सैंपल जब्त, 60 हजार का जुर्माना
जबलपुर। ट्रेनों में यात्रियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और पेंट्रीकारों में साफ-सफाई को लेकर जबलपुर रेल मंडल ने सोमवार को मुख्य स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग अभियान (फोर्ट्रेस चेक) चलाया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक देवेश सोनी और सहायक वाणिज्य प्रबंधक गुन्नार सिंह की अगुवाई में टीम ने कुल 12 ट्रेनों के पेंट्रीकारों का निरीक्षण किया।
इस दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 3 ट्रेनों के पेंट्रीकार संचालकों पर कुल ₹60,000 का जुर्माना लगाया गया है।
पेंट्रीकारों में मिली गंदगी, भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे
जांच टीम ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई, निर्धारित मानकों और वेंडरों के वैध दस्तावेजों की गहन पड़ताल की। पके हुए भोजन का स्तर संदिग्ध पाए जाने पर बिरयानी और सब्जी के सैंपल सील कर लैब जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट आते ही संबंधित एजेंसियों पर आगे की सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इन ट्रेनों और एजेंसियों पर हुई कार्रवाई
ट्रेन क्रमांक व नाम
पेंट्रीकार ठेका एजेंसी
पाई गई खामियां / कार्रवाई
11062 पवन एक्सप्रेस
आरके एसोसिएट (IRCTC ठेका)
गंदगी, अस्वच्छता एवं खाद्य सामग्री के रखरखाव में भारी लापरवाही।
11402 पुणे-सुपौल एक्सप्रेस
आरके एसोसिएट (IRCTC ठेका)
पेंट्रीकार में अव्यवस्था और निर्धारित मानकों का उल्लंघन।
13202 जनता एक्सप्रेस
पूर्वांचल कैटरर (IRCTC ठेका)
उचित भंडारण न होना और स्वच्छता मानकों की अनदेखी।
कुल कार्रवाई
3 मुख्य ठेका एजेंसियां
₹60,000 जुर्माना + सख्त अंतिम चेतावनी
यात्रियों की शिकायतों के बाद हुआ फोर्ट्रेस चेक
लंबे समय से लंबी दूरी की ट्रेनों में पेंट्रीकार द्वारा बेचे जा रहे घटिया भोजन और अवैध वेंडिंग को लेकर यात्रियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। जबलपुर में रेलवे का बड़ा एक्शन: 12 ट्रेनों के पेंट्रीकार में छापा; बिरयानी-सब्जी के सैंपल जब्त, 60 हजार का जुर्माना