गणेश उत्सव को लेकर कुठला थाना में किया गया शान्ति समिति की बैठक का आयोजन

गणेश उत्सव को लेकर कुठला थाना में किया गया शान्ति समिति की बैठक का आयोज

 

कटनी -पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) द्वारा आगामी श्रीगणेश उत्सव एवं विसर्जन को ध्यान में रखते हुए सभी थाना प्रभारियों को शान्ति समिति की बैठक का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में कुठला में आगामी गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना कुठला परिसर में शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में नायब तहसीलदार आकाश नीरज, जनप्रतिनिधि, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

थाना प्रभारी कुठला ने बैठक में गणेश उत्सव समितियों को पंडालों में पर्याप्त प्रकाश एवं अग्निशमन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने, साउंड सिस्टम निर्धारित समय सीमा एवं ध्वनि स्तर पर ही संचालित करने, पंडाल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने, यातायात अवरोध न हो इसके लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने, विसर्जन जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करने एवं शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा समिति के पदाधिकारियों एवं नागरिकों से अपील की कि गणेश उत्सव को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में मनाने व किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा गणेश उत्सव जैसे बड़े आयोजनों की सफलता में जनता का सहयोग महत्वपूर्ण होने की बात कही। साथ ही असामाजिक तत्वों को यह भी स्पष्ट संदेश दिया गया कि पुलिस मुस्तैद है और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही थाना प्रभारी ने कहा कि “गणेश उत्सव आस्था और श्रद्धा का पर्व है। इसे आपसी भाईचारे और शांति के वातावरण में मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

Exit mobile version