तेलंगाना में एयरोस्पेस इंजीनियर बेटे की करतूत: ₹8 लाख सैलरी, फिर भी बुजुर्ग माता-पिता को घर से निकालने का दबाव; पीड़ित दंपत्ति का प्रदर्शन

करीमनगर (तेलंगाना)। तेलंगाना के करीमनगर जिले के कोथिरामपुर इलाके में एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दंपति अपने ही बनाए घर के बाहर धरने पर बैठने को मजबूर हैं। आरोप है कि उनका सगा बेटा, जो हैदराबाद में हर महीने करीब 8 लाख रुपये कमाने वाला एयरोस्पेस इंजीनियर है, उन पर घर खाली करने का दबाव बना रहा है।
क्या है पूरा संपत्ति विवाद?
2002 में बनाया घर, 2010 में बेटे को दिया: जम्मीकुंटा मंडल के वाविलाला निवासी देवुलपल्ली लक्ष्मण (2010 में सेवानिवृत्त) ने 2002 में कोथिरामपुर में यह मकान बनवाया था। साल 2010 में उन्होंने यह घर अपने बेटे रवि कुमार के नाम ट्रांसफर कर दिया।
2023 से घर खाली करने की धमकी: पीड़ित लक्ष्मण के अनुसार, उनका बेटा रवि कुमार साल 2023 से उन पर घर छोड़कर जाने का लगातार दबाव बना रहा है।
किराया ही आजीविका का सहारा; पत्नी दिल की मरीज
बुजुर्ग दंपति ने रोते हुए प्रशासन के सामने अपनी व्यथा सुनाई:
जीविका का एकमात्र जरिया: इस घर से मिलने वाला किराया ही बुढ़ापे में उनकी आजीविका और जीवन यापन का एकमात्र जरिया है।
गंभीर बीमारी से जूझ रहीं जयलक्ष्मी: लक्ष्मण की पत्नी जयलक्ष्मी गंभीर हृदय रोग (हार्ट पेशेंट) से पीड़ित हैं। इस उम्र में घर छीन जाने से उनके सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है।तेलंगाना में एयरोस्पेस इंजीनियर बेटे की करतूत: ₹8 लाख सैलरी, फिर भी बुजुर्ग माता-पिता को घर से निकालने का दबाव; पीड़ित दंपत्ति का प्रदर्शन