Katni: गुजरात की कंपनी में रोजगार का मौका: वडोदरा की फर्म में वेल्डर और सीएनसी ऑपरेटर पदों पर भर्ती, वेतन ₹55 हजार तक
ढीमरखेड़ा रोजगार शिविर में युवाओं की चमकी किस्मत: 48 को मौके पर मिला जॉइनिंग लेटर, 145 ने कराया था पंजीयन
Katni: गुजरात की कंपनी में रोजगार का मौका: वडोदरा की फर्म में वेल्डर और सीएनसी ऑपरेटर पदों पर भर्ती, वेतन ₹55 हजार तक
कटनी: जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला रोजगार कार्यालय कटनी द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। गुजरात की प्रतिष्ठित कंपनी ‘धम्मा इंटरप्राइजेज’ (मंजूसर, वडोदरा) में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर ₹30,000 से ₹55,000 प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अपना रिज्यूम/बायोडाटा, ट्रेड अनुभव का विवरण और अनुभव प्रमाण-पत्र जिला रोजगार कार्यालय कटनी के कक्ष क्रमांक 125 में जमा कर सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया, मार्गदर्शन और अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9329778300 पर संपर्क किया जा सकता है।