katniLatestमध्यप्रदेश

बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन और वंदना के साथ वैदेही सेवा शक्ति ग्रुप का शपथ ग्रहण समारोह

कटनी। 14 फरवरी बसंत पंचमी सरस्वती पूजन और वंदना के साथ वैदेही सेवा शक्ति ग्रुप का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। बच्चन नायक वृद्धाश्रम झिझरी में पूर्व विधायक, एवम् समाज सेविका सरोज बच्चन नायक के मुख्य आतिथ्य में श्री मति नायक ने सभी सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाई, तत्पश्चात ग्रुप के पदाधिकारी और ग्रुप की श्रीमती रश्मि सरावगी को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

सचिव शशि प्रभा यादव सह सचिव मंजु खरे, उपाध्यक्ष प्रथम नीलू पुरवार, उपाध्यक्ष द्वितीय स्नेह लता सोनी, उपाध्यक्ष तृतीय अनीता वैश्य, कोषाध्यक्ष राखी गुप्ता, कोषाध्यक्ष द्वितीय गायत्री निगम ने ग्रुप अध्यक्ष को सक्रिय सहयोग और अन्य सदस्यों के साथ संगठन के उद्देश्यों तथा शहर के विकास और जरुरत मंद की जरूरतें उपलब्ध कराने में अध्यक्ष को भरपूर सहयोग करेंगी।

सभी ने एक दूसरे के बीच आत्मीयता विकसित कर समाज सेवा का कार्य तन मन धन से सहयोग करेंगी  उपस्थित सदस्य पूर्व अध्यक्ष सविता पुरवार, नीलू पुरवार, चंचल पुरवार, ममता चौदहा, रीना चौडहा, वर्षा गौतम, ऋतु वर्मा, रचना गुप्ता, सीमा लहरिया, मंजू नेमा, मंजू खरे, स्नेहलता सोनी, गायत्री निगम, अनीता वैश्य, शशि यादव, रश्मी सरावगी, निशा तिवारी एवम् समस्त वैदेही परिवार उपस्थित था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम