गोपाष्टमी पर कटनी ब्लड डोनर वेलफेयर सोसायटी ने धूमधाम से कि हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेव
कटनी- कार्तिक शुक्ल अष्टमी, गोपाष्टमी के पावन पर्व पर आज शहर में गौ माता की धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) के तत्वावधान में गोपाष्टमी पर्व बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर जुराही स्थित दयोदय जैन गौशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्रीमती पुष्पा ठाकुर,श्री मति रश्मि अग्रवाल,श्री मति माही तिवारी एवं श्रीमती श्रुति चौदहा ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ गौ माता को स्नान कराकर, तिलक लगाकर माला अर्पित कर पूजन एवं आरती कर गौ माता की आराधना से हुआ। इसके बाद गौ माता की सामूहिक आरती, परिक्रमा की गई।
इस पावन अवसर पर गौमाता को गौग्रास खिलाने की परंपरा निभाई गई, जिसमें संस्था के सभी सदस्यों ने अपने घर से रोटी, गुड़, चना, चुनी, चोकर, खली तथा हरी पत्तेदार सब्जियाँ लाकर गौवंश को खिलाया।
इस अवसर पर गौ भंडारा का आयोजन हुआ। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
संस्था की महिला विंग अध्यक्ष मंजू शर्मा ने कहा कि गोपाष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के गौ-चारण प्रारंभ करने की स्मृति का पर्व है।संस्था के सचिव ने कहा गौ सेवा ही सच्ची सेवा है। संस्था के अध्यक्ष टीनू सचदेवा ने आगे भी गौ सेवा, रक्तदान व जनसेवा के कार्य इसी तरह करती रहेगी।
अंत में कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने गौमाता से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रार्थना की कि संस्था इसी प्रकार रक्तदान एवं गौसेवा के क्षेत्र में निरंतर अपने सार्थक प्रयासों से समाजसेवा करती रहे।अंत में सभी का आभार व्यक्त किया राज सोनी द्वारा।
कार्यक्रम का उद्देश्य गौसेवा के माध्यम से समाज में करुणा, सेवा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना है।












