मझगवां फाटक में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे 25 पौध
कटनी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिष विकासखंड कटनी के मझगवां फाटक सेक्टर अंतर्गत मुख्यालय ग्राम मझगवां फाटक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवांकुर संस्था दिव्या जन कल्याण समिति बोहता एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मझगवां फाटक के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 25 पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाना और पौधों के संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केसवाल ने पर्यावरण संरक्षण में पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में आनंद विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर अनिल कांबले, जनपद सदस्य नंदलाल कोरी, विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, कुठला थाना के मेजर रामाश्रय, ग्राम पंचायत मझगवां फाटक के सरपंच संतोष निषाद, नवांकुर संस्था अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारी राजू यादव, सचिन बाबू, श्याम कोल सहित प्रस्फुटन समिति खोहरी के अध्यक्ष शशिकांत पटेल, सचिव अजीत पटेल तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।