Site icon Yashbharat.com

कटाए घाट पहुंच महापौर श्रीमती सूरी ने किया ट्रैश क्लीनर मशीन से चल रहे नदी सफाई कार्य का निरीक्षण,जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कटनी नदी संरक्षण की दिशा में बताया महत्वपूर्ण कदम

IMG 20260509 WA0025

कटाए घाट पहुंच महापौर श्रीमती सूरी ने किया ट्रैश क्लीनर मशीन से चल रहे नदी सफाई कार्य का निरीक्षण,जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कटनी नदी संरक्षण की दिशा में बताया महत्वपूर्ण कद

 

कटनी  – मध्यप्रदेश शासन के “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत नगर पालिक निगम कटनी द्वारा कटनी नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को नई गति मिली है। प्रयागराज से मंगाई गई अत्याधुनिक “ट्रैश क्लीनर मशीन” के माध्यम से कटाए घाट स्थित नदी क्षेत्र में सफाई कार्य लगातार जारी है। गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कटाए घाट पहुंचकर मशीन से चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया तथा इसे नदी संरक्षण एवं जल संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि कटनी नदी शहर की सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय धरोहर है, जिसके संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार अत्याधुनिक मशीनी तकनीक के माध्यम से नदी में जमा जलकुंभी, चोई एवं अन्य अवांछित सामग्री को हटाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे नदी के जल प्रवाह में सुधार होने के साथ स्वच्छता एवं सौंदर्य में भी सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देगा।

 

नगर निगम प्रशासन द्वारा कटाए घाट से प्रारंभ किया गया सफाई अभियान चरणबद्ध रूप से गाटर घाट तक संचालित किया जाएगा। मशीन के माध्यम से नदी की सतह पर तैरते कचरे एवं गाद को हटाकर जल धारण क्षमता बढ़ाने तथा वर्षाकाल में जलभराव की समस्या को नियंत्रित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

 

महापौर ने कहा कि “जल गंगा संवर्धन अभियान” केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन को लेकर जनजागरूकता का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जल स्रोतों में कचरा एवं पूजन सामग्री न डालें तथा अभियान को सफल बनाने में सहभागिता निभाएं।

निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री सुभाश साहू,जयनारायण निषाद,सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शकुंतला सोनी,प्रभारी कार्यपालन यंत्री असित खरे,सहायक यंत्री सुनील सिंह, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version