Site icon Yashbharat.com

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप अस्पताल मे हंगामा

IMG 20250920 WA0009

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरो

कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत मुंगाबाई कालोनी निवासी आरती पति आशीष मालवीय 26 वर्ष ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है ससुराल पक्ष के लोग रात को आरती का शव जिला अस्पताल पीएम हाउस में छोड़ कर घर चले गए आज सुबह मृतिका के परिजन सागर से पहुँचे और शव देख तो चोट के निशान नजर आए मायके पक्ष का आरोप है,कि आरती की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया। जानकारी के अनुसार आशीष की पहचान आरती से आनलाइन चैटिंग से हुई और जान पहचान गई आरती सागर के गोपालगंज की निवासी थी। दोनो एक दूसरे को पसंद करने लगे और डेढ़ वर्ष पूर्व ही दोनो ने शादी कर ली। आशीष जो कि ऑनलाइन कंपनी चलाने के साथ ही अन्य कारोबार करता है दुबई सहित विदेश के अलग-अलग शहरों में उसका नेटवर्क फैला हुआ है। कटनी में भी उंसके द्वारा कई स्थानों पर जमीन खरीदी गई है। मृतिका आरती के परिजनों का आरोप है कि आशीष उसे आए दिन प्रताड़ित करता था। यह बात उसने अपने परिजनों को भी बताई थी। शुक्रवार रात दोनो के बीच कुछ विवाद हुआ और आशीष ने आरती से मारपीट की जब वह बदहवाश हो गई तब उसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया। और झूठी कहानी बनाई जा रही है। रात में शव छोड़ कर जाने के बाद अब तक आशीष और उसके परिजनों घर से नही आए। जिला अस्पताल पीएम हाउस में मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद की भी स्थिति निर्मित हुई। सूचना पर एनकेजे थाना प्रभारी अनिल यादव मौके पर पहुँचे और विवाद शांत कराया गया। आरती का पीएम जिला अस्पताल के पीएम हाउस में किया जा रहा है। पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।

Exit mobile version