Site icon Yashbharat.com

ऑपरेशन शिकंजा के तहत कैमोर पुलिस की बड़ी कार्यवाही कच्चे मकान में छिपाकर रखी 72 हजार रू की 14 पेटी अवैध देशी शराब बरामद    

IMG 20260410 WA0034

ऑपरेशन शिकंजा के तहत कैमोर पुलिस की बड़ी कार्यवाही कच्चे मकान में छिपाकर रखी 72 हजार रू की 14 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

 

कटनी – पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध ‘‘ऑपरेशन शिकंजा‘‘ अभियान चलाया जाकर अवैध मादक पदार्थ जैसे अवैध शराब, गांजा स्मैक के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत थाना प्रभारी कैमोर निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार रेड कार्यवाही की जाकर कार्यवाहियां की जा रही है।

इसी तारतम्य में गत रात्रि में थाना प्रभारी कैमोर निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जमुवानी कला में संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में अपने कब्जे में अवैध देशी शराब रखे हुए है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी द्वारा एक टीम बनाकर मुखबिर सूचना तस्दीक हेतु टीम को रवाना किया। टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर पता तलाश की जा रही थी तभी एक संदिग्ध व्यक्ति वहां से भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी करके पकड़ा गया। संदिग्ध से उसका नाम व पता पूछने पर अपना नाम सुरेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू पिता दिलदार सिंह उम्र 36 वर्ष नि. जमुवानी कला थाना कैमोर का निवासी होना बताया। संदिग्ध से अवैध शराब के बारे में पूछे जाने पर बाहर वाले कच्चे मकान की परछी में शराब रखी होना बताया। जिसे साथ लेकर तलाश करने पर कच्चे वाले मकान की परछी में घांस फूस के पीछे भारी मात्रा में खाकी रंग के कार्टूनों में छिपाकर शराब रखी पाई गई। मौके पर कुल 14 कार्टून में कुल 700 पाव देशी प्लेन व मसाला के जिनकी कुल मात्रा 126 लीटर व कीमत 72000 रू होना पाई गई है। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने पर विधिवत आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर मय जप्तशुदा माल के थाना लाकर अपराध क्र. 105/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है। भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताछ मेमोरेण्डम लेख किया गया जिसने बताया कि खलवारा बाजार कैमोर का रहने वाला रोहित सिंह उर्फ पौहा ने उक्त शराब को गाड़ी से लाकर मेरे घर में रखा था। आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर रोहित सिंह उर्फ पौहा को मामले में आरोपी बनाया गया है जिसकी पता तलाश जारी है। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है। गिरफ्तार आरोपी मे सुरेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू पिता दिलदार सिंह उम्र 36 वर्ष नि. जमुवानी कला थाना कैमोर जिला कटनी को गिरफ्तार किया है जबकि रोहित सिंह उर्फ पौहा नि. खलवारा बाजार कैमोर जिला कटनी (फरार) है जिसकी तलाश जारी है

जप्त अवैध शराब की मात्रा व कीमत-

14 कार्टून में कुल 700 पाव देशी प्लेन व मसाला के कुल मात्रा 126 लीटर कीमत- 72000 रू की जप्त की है

पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कैमोर निरी. आशीष कुमार शर्मा, उनि. दिनेश करौसिया, सउनि. अखिलेश कुमार मिश्रा, प्र.आर संतोष कटारिया, आर. विनोद कुमार, अजीत तिवारी, अंकुल बागरी, विकास पुरी की अहम भूमिका रही।

Exit mobile version