मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष आर के सिंह सैनी का हुआ स्वागत, नव अधिवक्ताओं को हाइकोर्ट के कार्यो को सीखने के लिये बुलाया जबलपुर
मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष आर के सिंह सैनी का हुआ स्वागत नव अधिवक्ताओं को हाइकोर्ट के कार्यो को सीखने के लिये बुलाया जबलपुर
कटनी। अखिल भारतीय वैश्य महा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अनिरुध्द बजाज ने जारी विज्ञप्ति के मध्यम से बताया की आज मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष कटनी मण्डला प्रभारी वरिष्ठ अधिवक्ता आर के सिंह सैनी जी का कुछ समय के लिये कटनी आगमन हुआ।
सर्व प्रथम उनका स्वागत जिला शिकायत निवारण समिति की सदस्य एड. अंजुला सरावगी बजाज एवम उनके अधिवक्ता भाई बहनों एड ललित त्रिपाठी एड आर के यादव एड संजय चतुर्वेदी एड हिमांशु उरमलिया एड भूपेश जायसवाल एड आर के बक्शी एड राजेश सिंह एड राजेंद्र विश्वकर्मा एड संजय जैन एड अक्षय बजाज एड सुखविंदर सिंह गरछा एड कमलेश जायसवाल ने स्वागत किया।
इसके उपरांत वैश्य महा परिषद के अनिरुध्द बजाज राज किशोर यादव अंतु गुप्ता सुभाष मालाकार वैध सुरेन्द्र विश्वकर्मा प्रकाश जैन ने स्वागत किया तद पश्चात आर के सिंह सैनी जी ने वरिष्ठ अधिवक्ता आर के यादव एवम एड अंजुला सरावगी बजाज सदस्य जिला शिकायत निवारण समिति कटनी के साथ अधिवक्ताओं की जन समस्याओं पर भी चर्चा की और उनके समाधान का भी वादा किया श्री सैनी ने नव अधिवक्ता एड अक्षय बजाज और उनकी टीम सदस्यों मंगलजीत सिंह कमलापति तिवारी हिमांशु शर्मा यशपाल सिंह राजपूत विपिन चक्रवर्ती अभिषेक सोनी शीतल पटेल को कहा कि आप जिला शिकायत समिति की सदस्य अंजुला सरावगी बजाज के साथ अगले माह हाई कोर्ट जबलपुर आये वहा श्री आर के सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद एवम वरिष्ठ अधिवक्ता हाइकोर्ट एवम तत्कालीन न्यायधीश उनको एक क्लास लगाकर उन्हे कोर्ट के सम्बंधित कार्यो को भी सिखाया जायेगा एवम नवधिवक्ताओ को हाइकोर्ट मे हो रही बहस को भी दिखाया जायेगा