केडीसी कॉलेज में हुआ नव अधिवक्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
केडीसी कॉलेज में हुआ नव अधिवक्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान समारोह का भव्य आयोज
जिला स्तरीय व्याख्यान माला में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने व्यक्त किये विचार
कटनी। केडीसी कॉलेज के रेडफोर्ट कैंपस, कटनी में जिला स्तरीय व्याख्यानमाला एवं नव अधिवक्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्तागण, युवा अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आशीष त्रिवेदी रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश बार काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रशांत अवस्थी, बार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव श्री योगेश सोनी एवं इनकम टैक्स संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री एस.एस. ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एसडी चतुर्वेदी एवं आरके पाठक उपस्थित रहे। संस्थान प्रमुख शिक्षारत्न डॉ. पारस जैन द्वारा युवा अधिवक्ताआं एवं छात्रों उच्च भविष्य निर्माण हेतु शुभकामनायें प्रेषित की। कार्यक्रम में जबलपुर एवं कटनी जिले के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम का संयोजन एडवोकेट अजय वीरभद्र माली, नीतेश तिवारी,आयुष अवस्थी,आशीष मौर्य, राज दुबे, नमन तिवारी, विकाश यादव एवं युवा अधिवक्ताओ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर “सुदृढ़ न्याय व्यवस्था – सुदृढ़ वैश्विक शांति” विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने, अधिवक्ताओं की भूमिका एवं सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
समारोह के दौरान नव अधिवक्ताओं एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान कर न्याय क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, सत्यनिष्ठा, समर्पण एवं समाज सेवा के प्रति सराहना व्यक्त की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने युवा अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें न्याय एवं संविधान की गरिमा बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट रेखा अंजू तिवारी एवं केडीसी रजिस्ट्रार रोशनी बिलैया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समापन में एडवोकेट अजय वीरभद्र माली द्वारा कार्यक्रम में पधारे वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक एडवोकेट दीपक तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट रविंद्र जायसवाल, एड प्रमोद तिवारी , एड. हरीश नारंग, एड. अपूर्व त्रिवेदी, एड. राकेश श्रीवास्तव, एड. दीपक तिवारी, एड. विवेक शुक्ला, एड. शुभम अग्रवाल, एड. प्रशांत सिरमोलिया, एड. सौरभ दुबे, एड. अनुपम जैन, एड. अभय उपाध्याय , एड. वेदांत शुक्ला, एड. हर्ष सोनी, एड. आदित्य नावेरिया, एड. विकास यादव, एड. कुलदीप पांडेय , एड. महेश्वरी विश्वकर्मा, एड. बुशरा अमीन, एड. दीपक तिवारी, एड. प्रिंस बाल्मीक, एड. शुभम गुप्ता, एड. नीतेश तिवारी, एड. आयुष अवस्थी, एड. दीपक चतुर्वेदी, एड. विश्वजीत सिंह, एड. कमलापति तिवारी, एड. शिवजतिन तिवारी, एड. आशीष कुमार मौर्य, एड. पूरम रैदास, एड. मोहम्मद आमिर, एड. साहिल श्रीवास्तव, एड. विवेक कुमार जैन, एड. संदीप कारपेन्टर, एड. अंशुल पटेल, एड. नमन तिवारी, एड. अंशुल सिंह ठाकुर, एड. सुलभ जैन, एड. सुनील कुमार उपाध्याय, एड. सत्येन्द्र शुक्ला, एड. नानक द्विवेदी, एड. आदर्श बडगैंया, एड. निगार सुल्ताना, एड. मोनू साहू, एड. पूनम रैदास, एड. निकहत नाज की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।

