बाल विवाह निषेध के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु शपथ ग्रहण का आयोजन, राष्ट्रीय सेवा योजना, बाल संरक्षण क्लब एवं आवाज जनकल्याण समिति का संयुक्त प्रयास

IMG 20261117 WA0067

 

 

बाल विवाह निषेध के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु शपथ ग्रहण का आयोजन, राष्ट्रीय सेवा योजना, बाल संरक्षण क्लब एवं आवाज जनकल्याण समिति का संयुक्त प्रया

 

कटनी, 17 नवंबर 2026। बाल अधिकार सप्ताह (14 से 20 नवंबर) के अंतर्गत बाल संरक्षण सप्ताह के चतुर्थ दिवस पर बच्चों एवं युवाओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूक करने तथा बाल विवाह निषेध के महत्व को समझाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

 

इसी क्रम में एनएसएस के जिला संगठक डॉ रुक्मणी प्रताप सिंह के निर्देशन में आवाज जनकल्याण समिति की टीम के जिला समन्वयक श्री देवेन्द्र गुप्ता एवं कल्पना द्विवेदी द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, बड़वारा में विद्यार्थियों को बाल विवाह निषेध के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भविष्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकने एवं अपने आसपास बाल विवाह न होने देने के लिए शपथ ग्रहण करवाई गई।

 

इसके अतिरिक्त शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, विजय राघवगढ़ में विद्यार्थियों के लिए बाल विवाह निषेध विषय पर पोस्टर निर्माण गतिविधि आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पोस्टर बनाकर बाल विवाह के खिलाफ अपने विचारों एवं संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं इसे रोकने में समाज और युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी विद्यार्थियों को बाल विवाह निषेध की शपथ भी दिलाई गई।

इसे भी पढ़ें-  गांधीसागर में 18 नवंबर को 'डेस्टिनेशन कैबिनेट': ₹11,500 करोड़ की 'गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना' देगी MP को नई पहचान

 

कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, बड़वारा के प्राचार्य श्री जुगल किशोर चौरसिया की विशेष भूमिका एवं सहयोग रहा। वहीं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, विजय राघवगढ़ की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा सिंह एवं एनएसएस प्रभारी श्री ओमप्रकाश जी की विशेष उपस्थिति एवं सहभागिता रही।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है। यह उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, मानसिक विकास एवं सुरक्षित भविष्य को प्रभावित करता है। बाल विवाह को रोकना केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। यदि कहीं बाल विवाह होने की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों एवं बाल संरक्षण से जुड़े सहायता केंद्रों को देनी चाहिए।

 

उल्लेखनीय है कि ‘यूथ एज चैंपियन फॉर चाइल्ड प्रोटेक्शन’ कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस की विभिन्न इकाइयों में बाल संरक्षण क्लबों का गठन किया गया है। इन क्लबों का उद्देश्य महाविद्यालय परिसरों से आगे बढ़कर समुदायों तक पहुँचना तथा बच्चों एवं आम नागरिकों को बाल अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इसी उद्देश्य से बाल अधिकार सप्ताह के दौरान एनएसएस के बाल संरक्षण क्लब एवं आवाज जनकल्याण समिति के संयुक्त प्रयास से कटनी जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना, बाल विवाह रोकने में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा समाज में बाल विवाह मुक्त वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं बाल संरक्षण क्लब के स्वयंसेवकों की उपस्थित सराहनीय रही