Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा दीवार लेखन के माध्यम से दिया जा रहा प्लास्टिक मुक्त ग्राम का संदेश

IMG 20260323 WA0062

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा दीवार लेखन के माध्यम से दिया जा रहा प्लास्टिक मुक्त ग्राम का संदे

कटनी -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड विजयराघवगढ़ जिला कटनी के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति विजयराघवगढ़ द्वारा ग्राम कलेहरा को सिंगल यूज़ पॉलिथीन एवं प्लास्टिक मुक्त ग्राम बनाने के उद्देश्य से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में गांव में दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया अभियान के तहत ग्राम कलेहरा के प्रमुख स्थानों और सार्वजनिक दीवारों पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश लिखे गए इन संदेशों के माध्यम से ग्रामीणों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक और पॉलिथीन के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई तथा उनसे अपील की गई कि वे दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को कम करें और उसकी जगह कपड़े के थैले तथा अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं संस्था के सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। यह न केवल मिट्टी और जल स्रोतों को प्रदूषित करता है बल्कि पशुओं और मानव स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। कई बार पशु भोजन समझकर पॉलिथीन खा लेते हैं जिससे उनकी जान भी चली जाती है। इसलिए सभी को मिलकर प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने की दिशा में आगे आना चाहिए दीवार लेखन के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर पॉलिथीन का उपयोग बंद कर दे और कपड़े के थैलों का उपयोग शुरू कर दे तो गांव को आसानी से प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सकता है इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई अभियान के दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस अवसर पर ग्रामीणों को प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने की शपथ भी दिलाई गई जिसमें सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने गांव को स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए स्वयं भी प्रयास करेंगे और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। संदेशों और नारों को समर्थन दिया प्रमुख रूप से यह संदेश दिया गया कपड़े के थैले अपनाएं, पॉलिथीन मुक्त गांव बनाएं हम सबका एक ही नारा, प्लास्टिक मुक्त हो गांव हमारा कार्यक्रम में राहत समर्पण सेवा समिति के विकास निदेशक चंद्रभान पाल, विक्रम यादव, सौरभ साहू सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर ग्राम को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी गांव गांव में चलाए जाएंगे ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े और स्वच्छ व सुरक्षित ग्राम का निर्माण हो सके।

Exit mobile version