Site icon Yashbharat.com

भव्यता क़े साथ निकले माँ जालपा जवारा विसर्जन जुलुश

IMG20241011211357 scaled

भव्यता क़े साथ निकले माँ जालपा जवारा विसर्जन जुलु

कटनी -कटनी में जवारा विसर्जन का अद्भुत नजारा जिले भर में नवरात्रि पर्व हुए विविध धार्मिक आयोजन किए गए। देवी मंदिरों में चढ़ाए गए झंडे, निकले जवारा जुलूस, बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साह दिखाया। जगह जगह भंडारे चलते रहे।
जिले भर में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्रि पर्व का उत्साह रहा। इस दौरान जिले भर में विभिन्नाा स्थानों पर हवन भंडारों का आयोजन किया गया।

 

मां भगवती की पूजन में जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां के दर पर माथा टेका। मातारानी के जयकारों, भजनों से गूंजते मंदिर और सुबह से लगी भक्तों की लंबी कतार।

ये नजारे थे शारदीय नवरात्र पर नगर के मातारानी के दरबारों के। यहां सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही।

श्रद्धालुओं ने सुबह से ही मंदिरों में जल चढ़ा कर पूजन, हवन किया। इस दौरान जवारों विसर्जित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कटनी में जवारा विसर्जन शोभायात्रा का अद्भुत नजारा, देखें भव्य जुलूस बस एक क्लिक पर कटनी में जवारा विसर्जन का अद्भुत नजारा जिले भर में नवरात्रि पर्व हुए विविध धार्मिक आयोजन किए गए। देवी मंदिरों में चढ़ाए गए झंडे, निकले जवारा जुलूस, बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साह दिखाया। जगह जगह भंडारे चलते रहे।

जिले भर के मंदिरों में नवरात्र पर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। शहर के जालपा देवी मंदिर, विजयराघवगढ़ स्थित मां के मंदिर, बहोरीबंद के तिगवां मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही पहुंची। शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जगह जगह धार्मिक आयोजन किए गए। भीड़ के बावजूद भी बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। शहर के प्रमुख जालपा देवी मंदिर में भी सुबह से महिला, पुरुष, बच्चे और युवा माता के दर्शन करने के लिए कतारों में पहुंचे।

Exit mobile version