चड्डा ऑटोनॉमस विधि कॉलेज के एलएल.बी. विद्यार्थियों ने किया जिला जेल का शैक्षणिक भ्रमण

चड्डा ऑटोनॉमस विधि कॉलेज के एलएल.बी. विद्यार्थियों ने किया जिला जेल का शैक्षणिक भ्रम

 

कटनी -चड्डा ऑटोनॉमस विधि कॉलेज के विधि विभाग द्वारा एलएल.बी. अंतिम वर्ष के छात्र/छात्राओं के लिए जिला जेल का शैक्षणिक भ्रमण (जेल विजिट) आयोजित किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण में बड़ी संख्या में छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जिला जेल की कार्यप्रणाली, बंदियों के अधिकार, सुधारात्मक व्यवस्थाओं, पुनर्वास कार्यक्रमों तथा कारागार प्रशासन से सम्बंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गई।

 

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के सचिव श्रीमती मृणालिनी सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक अधिकारी (DLA) हर्षित बिसेन, जिला जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी तथा जेल उप-अधीक्षक अरविंद खरे ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें न्याय व्यवस्था, कारागार प्रशासन, कारागार का वर्गीकरण, जेल में बंद कैदियों दिनचर्या, जेल के अंदर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय कैदियों की उपस्थिति, बंदियों का वर्गीकरण, मियादी बंदी, सिविल बंदी, हवालाती बंदी के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया।

 

शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ तथा उन्होंने कारागार व्यवस्था से सम्बंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त कीं।

 

भ्रमण के दौरान चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर देवाशीष चड्डा, कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज के संचालक डॉ. जय चड्डा, विधि प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय, विधि विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतिका साहनी आहूजा, सहायक प्राध्यापिका माला उपाध्याय, हेमलता पटेल तथा सहायक प्राध्यापक शैलेज तिवारी की उपस्थिति रही। समस्त प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमणों के माध्यम से व्यवहारिक विधि ज्ञान अर्जित करने के हेतु प्रेरित किया।

Exit mobile version