Kuthla Police In Action Mode: कुठला पुलिस की सक्रियता से चोरी पिक अप वाहन जप्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिजीत कुमार रंजन के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कुठला क्षेत्रांतर्गत आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए सघन वाहन चैकिंग की जा रही थी जिसके फलस्वरूप 25.अक्टूबर की दरम्यानी रात को नागपुर थाना यशोधरा नगर से आसिफ खान पिता हमीद खान निवासी कुंदनलाल गुप्ता नगर थाना यशोधरानगर जिला नागपुर शहर के पिक अप वाहन क्रमांक MH 49 D 2219 को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था।
26 अक्टूबर को सघन चैकिंग के दौरान पुलिस को देखकर अज्ञात चोर उक्त पिक अप वाहन को मझगवाँ फाटक के जंगल तरफ छोड़कर भाग गया।
जिसके पश्चात कुठला पुलिस द्वारा उक्त वाहन की बारीकी से जाँच की गई जिस पर पाया गया कि उक्त वाहन में गलत नंबर प्लेट लगी हुई है जिसके पश्चात उक्त वाहन स्वामी की पता तलाश की गई जो पता चला कि यह वाहन दिनांक 25अक्टूबर के दरम्यानी रात को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है आशिफ खान की रिपोर्ट पर अप.क्र. 791/23 धारा 3796 भा.द.वि. का अपराध थाना यशोधरा नगर नागपुर शहर में दर्ज है ।
आज दिनांक 31अक्टूबर को खान पिता हमीद खान निवासी कुंदनलाल गुप्ता नगर थाना यशोधरानगर जिला नागपुर शहर को संबंधित थाना की पुलिस के साथ वाहन स्वामी के सुपुर्द किया गया । वाहन को पाकर वाहन स्वामी ने थाना कुठला पुलिस को धन्यवाद दिया और खुशी खुशी अपने वाहन के साथ रवाना हुआ ।
संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई जिसमें सउनि तीरथ तेकाम आर. समशेर सिंह एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।

