Site icon Yashbharat.com

Katni पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने जन संवाद के माध्यम से सुनी पारधी समुदाय की समस्याएँ

IMG 20240610 WA0033

कटनी। Katni पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा थाना कुठला अंतर्गत ग्राम हरदुआ में पारधी समुदाय के लोगो के साथ जन संवाद कार्यक्रम का आय़ोजन किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया व नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक अभिषेक चौबे एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

जिसमें पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा ग्राम कूडो एवं हरदुआ में जन संवाद के माध्यम से पारधी समुदाय के लोगों की समस्याएँ सुनी । पारधी समुदाय के नई पीढ़ी के बच्चो और युवाओं को शिक्षा प्राप्त कर अपने समाज में बदलाव लाने हेतु प्रेरित किया गया ।

पारधी समुदाय के लोगो को नशे तथा आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की समझाइस देते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पारधी समुदाय के लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु आने वाले समय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किये जाने कहा गया ताकि समुदाय के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सके ।

Exit mobile version