Site icon Yashbharat.com

भाजपा में कटनी को दो बड़े दायित्व: विधायक संदीप जायसवाल के प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद अब भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष बने मृदुल मिश्रा

WA 1775157012646

कटनी। भारतीय जनता पार्टी में कटनी जिले को एक के बाद एक दो बड़े दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आज शाम कटनी विधानसभा से विधायक संदीप जायसवाल को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद अब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में भी जिले की भागीदारी मजबूत हुई है। कटनी के सक्रिय युवा नेता मृदुल मिश्रा को भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मृदुल मिश्रा इससे पहले भाजयुमो कटनी के जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती देने का काम कर चुके हैं। उनके कार्यकाल में युवा मोर्चा की गतिविधियों में लगातार विस्तार हुआ और संगठनात्मक स्तर पर कई प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किए गए। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

गौरतलब है कि मृदुल मिश्रा के नाम को लेकर पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें एक बार फिर जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब जिले में नए नेतृत्व के लिए रास्ता साफ हो गया है। इससे संगठन में नई ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

कटनी जिले को कम समय में दो बड़े पद मिलने को पार्टी की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। इससे यह संकेत मिलता है कि प्रदेश संगठन में कटनी के नेतृत्व पर भरोसा बढ़ा है और आने वाले समय में जिले की राजनीतिक भूमिका और मजबूत हो सकती है।

Exit mobile version