katniमध्यप्रदेश

चंद्रशेखर आजाद जयंती पर भाजयुमो ने किया पुष्पांजलि व स्वच्छता अभियान का आयोजन

चंद्रशेखर आजाद जयंती पर भाजयुमो ने किया पुष्पांजलि व स्वच्छता अभियान का आयोजन

कटनी। वीर क्रांतिकारी एवं अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कटनी द्वारा शहीद स्मारक परिसर में पुष्पांजलि अर्पित कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के आह्वान पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज सेवा और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर आजाद के बलिदान को नमन किया तथा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अक्षय श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष पारस जैन, संदीप गुप्ता (मंटू), शुभ सोनी, सचिन निषाद, आशु पटवा, दिलराज सिंह, अजय माली, सुमित जायसवाल, अतिन अग्रवाल, सौरभ दुबे, हितेश बिलैया, अविरल शुक्ला, बनती ठाकुर, अभिषेक विश्वकर्मा, देवांश श्रीवास्तव, कुशल मिश्रा, अनीश तिवारी, राघवेंद्र खरे, हर्षित पटेल, आलोक तिवारी, अविनाश गुप्ता, आर्शिव सेन, प्रमुख कस्तवार, सिद्धांत जैन सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button