Site icon Yashbharat.com

Katni : मुंह बांधकर जंगल में किशोरी से बलात्कार

bhadva ujjain madhya pardesh 11 year girl raped ni24news

उमरियापान। उमरियापान थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से लगे जंगल में नाबालिग युवती को युवक द्वारा अपनी हवश का शिकार बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगल से लकड़ी लेकर घर आ रही नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने पहले छेड़खानी की युविती ने आबरू बचाने का विरोध किया तो युवक ने हवश का शिकार बनाकर फरार हो गया।

बदहवाश हालात में युवती जंगल से घर पहुंची और अपने साथ हुई आपबीती को परिजनों से बताया, जिसके बाद परिजन शिकायत दर्ज कराने बुधवार को उमरियापान थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। वरिष्ठ अधिकारियों से दिशा निर्देश मिलते ही उमरियापान पुलिस तत्काल गांव में दबिश दी और आरोपी के फरार होने से पहले बलात्कारी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना प्रभारी गोविंद सुरैया ने यशभारत संवाददाता को बताया कि थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की अपने पिता व गांव की अन्य महिलाओं के साथ सोमवार की शाम जंगल में लड़की लेने के गई थी। लड़की के पिता ने पुत्री के सिर पर लकड़ी रखवाकर अन्य महिलाओं के साथ घर भेज था। नाबालिग लड़की रास्ता भूल गई और साथी महिलाओं से कुछ पीछे हो गई।

इसी बीच लड़की को अकेला देख थाना क्षेत्र गढ़मास निवासी सूरज ऊर्फ रज्जन पिता रामचरण कोल 30 वर्ष ने ककरहिया के जंगल में लड़की को धक्का देकर उसे गिरा दिया और लड़की का मुंह दबाकर जंगल के धांधूखोर की तरफ घसीटकर ले गया। नाबालिग लड़की के मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घर पहुंची लड़की ने घटना की जानकारी परिजनों से बताई।

बुधवार को पुत्री को लेकर परिजन उमरियापान पुलिस थाना पहुँचकर घटना की जानकारी दी। एसपी ललित शाक्यवार के निर्देशन और एसडीओपी प्रमोद सारस्वत के मार्गदर्शन पर महिला थाना प्रभारी राखी पांडेय ने उमरियापान थाना पहुंचकर परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को ककरहिया जंगल के खेत से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 376, 506, 3, 4 पास्को एक्ट के तहत मामला कायम करते हुए कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया है जहां से आरोपी युवक को जेल भेजा जाऐगा।
इनका कहना है
स्लीमनाबाद एसडीओपी प्रमोद कुमार सारस्वत ने यश भारत को बताया कि थाना क्षेत्र के गढ़मास निवासी एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने की सूचना थाना प्रभारी ने दिया था। परिजनों की शिकायत पर महिला थाना प्रभारी राखी पांडे को बुलाकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Exit mobile version