वर्षी मेले की तैयारियों को लेकर महापौर ने किया स्थल निरीक्षण,मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं बेहतर व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

वर्षी मेले की तैयारियों को लेकर महापौर ने किया स्थल निरीक्षण,मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं बेहतर व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्दे

 

कटनी । आगामी वर्षी मेले के आयोजन को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में रविवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया।

 

महापौर श्रीमती सूरी ने मेला स्थल का भ्रमण करते हुए आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के आयोजन से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण की जाएं, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंधन एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

 

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को स्थल की साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के साथ ही मेले के दौरान नियमित रूप से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित की जाएं।

 

महापौर श्रीमती सूरी ने वर्षी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि मेले के दौरान नगर निगम द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करें। सभी के सामूहिक सहयोग से वर्षी मेले को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त प्रियंका झरिया,एमआईसी सदस्य सुरेंद्र गुप्ता,पार्षद विनोद लाला यादव,एल्डरमैन नरेश अग्रवाल सहित मेला समितियों के सदस्यों व निग़म के अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

↑
Exit mobile version