ब्रेकिंग -जर्जर बिल्डिंग का बारजा गिरने से अधेड़ की मौत रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र की घटना

ब्रेकिंग -जर्जर बिल्डिंग का बारजा गिरने से अधेड़ की मौत

रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र की घटन

कटनी। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के मिशन चौक में बजाज एजेंसी के सामने एक जर्जर भवन का बारजा गिरने से उसके चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सागर पुलिया के पास अग्रवाल बिल्डिंग में प्रेम लाल पिता लूसन प्रसाद गड़ारी किराए से रहता था। पिछले तीन दिन से लगातार वर्षा के कारण जर्जर बिल्डिंग का बारजा का हिस्सा शनिवार की दोपहर को अचानक गिर गया और प्रौढ़ ऊपर खड़ा था और बारजा सहित नीचे आ गया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया है और पुलिस कार्रवाई कर रही है।

↑
Exit mobile version