गणेश चोक मुख्य आयोजन में कलेक्टर, एसपी भगवान श्री गणेश की महाआरती में हुये शामिल

कलेक्टर, एसपी भगवान श्री गणेश की महाआरती में हुये शामिल

कटनी (24 सितम्बर) – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्‍वकर्मा ने कटनी शहर के गणेश चौक पहुंच कर यहां श्री विघ्न-विनाशक गणेश मंदिर में विराजे विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का दर्शन-पूजन किया और महाआरती में शामिल हुए।

 

कलेक्टर श्री तिवारी ने सुख और समृद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर जिले की खुशहाली और समृद्धि के लिए मंगल कामना की। इसके पूर्व श्री विघ्न-विनाशक गणेश उत्सव समिति गणेश चौक द्वारा कलेक्टर श्री तिवारी के यहां पहुंचने पर समिति की ओर से ओढ़नी-पट्टा भेंट कर स्वागत किया गया।

 

कलेक्टर श्री तिवारी ने प्रार्थना की, कि भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी जिलेवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि आए। गणेश चतुर्थी से स्थापित देवताओं में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा-आराधना में पूरा जिला ही धर्म, अध्यात्म, आस्था, श्रद्धा और भक्ति में लीन हैं।

Exit mobile version