नगर निगम के सात मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन)ने ली शपथअतिरिक्त कलेक्टर ने दिलाई पद एवं दायित्व की शपथ, अब परिषद की बैठकों में कर सकेंगे भागीदारी

नगर निगम के सात मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन)ने ली शपथ
अतिरिक्त कलेक्टर ने दिलाई पद एवं दायित्व की शपथ, अब परिषद की बैठकों में कर सकेंगे भागीदार

कटनी। नगर निगम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नव मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय स्थित सभागार में सम्पन्न हुआ। अतिरिक्त कलेक्टर नीलाम्बर मिश्रा ने सातों मनोनीत पार्षदों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सभी मनोनीत पार्षद नगर निगम परिषद की बैठकों एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में विधिवत भाग ले सकेंगे।
शपथ लेने वालों में वेंकटेश मिश्रा (अंबेडकर वार्ड क्रमांक 21), गायत्री नगर निवासी शोभा कुरील (वंशस्वरूप वार्ड क्रमांक 29), प्रमोद तिवारी (रघुनाथ गंज वार्ड क्रमांक 23), अम्बरीष वर्मा ‘अम्बू’ (वार्ड क्रमांक 17, तुलसी नगर-दुबे कॉलोनी), नरेश अग्रवाल (वार्ड क्रमांक 15, राहुल बाग-निमिया), अभिषेक शर्मा (विनोबा भावे वार्ड क्रमांक 15) एवं अनुराग त्रिसोलिया (वार्ड क्रमांक 3, कृषि उपज मंडी) शामिल हैं।vगौरतलब है कि नगर निगम में कुल आठ मनोनीत पार्षद नियुक्त किए गए थे। इनमें भाजपा मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ला भी शामिल थे, जिनका बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन के कारण गुरुवार को सात मनोनीत पार्षदों ने ही शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ठंडन, महापौर प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, महेश शुक्ला, नगर निगम से राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version