जिला अस्पताल की बिल्डिंग से कूदने वाली महिला की हालत गंभीर, अस्पताल परिसर में मची सनसनी

जिला अस्पताल की बिल्डिंग से कूदने वाली महिला की हालत गंभीर, अस्पताल परिसर में मची सनसन

कटनी। जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक महिला ने शनिवार को अस्पताल की बिल्डिंग से छलांग लगा दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई।
मामले की जानकारी लगते ही अस्पताल चौकी पुलिस और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के इस कदम के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

↑
Exit mobile version