कोष्टा समाज की नई कार्यकारिणी गठित, गंगाराम कोष्टा अध्यक्ष निर्वाचित
कोष्टा समाज की नई कार्यकारिणी गठित, गंगाराम कोष्टा अध्यक्ष निर्वाचि
कटनी। कोष्टा समाज की बैठक संतनगर नई बस्ती निवासी गंगाराम कोष्टा के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में समाज की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें गंगाराम कोष्टा को अध्यक्ष, ज्ञानचंद कोष्टा को उपाध्यक्ष, संजय कोष्टा उर्फ टोनी को सचिव, नितेश कोष्टा कोषाध्यक्ष तथा पंकज कोष्टा को सह कोषाध्यक्ष चुना गया।
वहीं संरक्षक मंडल में जगदीश कोष्टा, अशोक कोष्टा एवं संतोष कोष्टा को मनोनीत किया गया। बैठक में समाज के विकास, एकजुटता और सामाजिक सुधार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से अंतरजातीय विवाह के प्रति सहमति व्यक्त की गई। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मृत्यु भोज की अनिवार्यता को समाप्त करने पर सहमति बनी। समाजजनों ने सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
बैठक में गंगाराम कोष्टा, जगदीश कोष्टा, ज्ञानचंद कोष्टा, संतोष कोष्टा, अशोक कोष्टा, राजेश कोष्टा, सुजीत कोष्टा (कल्लू), चंद्रशेखर कोष्टा, टोनी कोष्टा, जितेंद्र कोष्टा (जीतू), कुलदीप कोष्टा, पंकज कोष्टा, बंटू कोष्टा, सुशील कोष्टा, रितेश कोष्टा, सरमन कोष्टा, बबलू कोष्टा, विक्रम कोष्टा, मनोज कोष्टा, रामभरोस कोष्टा, शानू कोष्टा, संदीप कोष्टा एवं दीपक कोष्टा सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहे।