स्लीमनाबाद के भेड़ा टेक पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो लोगों की मौत,सतना से जबलपुर जा रहे थे बाइक सवार, पीछे से आ रहे एलपीडी वाहन ने मारी टक्कर; हादसे के बाद एलपीडी भी पलटा

स्लीमनाबाद के भेड़ा टेक पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो लोगों की मौत,सतना से जबलपुर जा रहे थे बाइक सवार, पीछे से आ रहे एलपीडी वाहन ने मारी टक्कर; हादसे के बाद एलपीडी भी पलटा

कटनी – थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र के भेड़ा टेक बायपास मार्ग पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद एलपीडी वाहन भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

 

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सुखेन्द्र कोल और राजेश कोल, दोनों सतना जिले के निवासी, के रूप में हुई है। दोनों पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 19 Z 2912 से सतना से जबलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके पीछे से कटनी की ओर से जबलपुर जा रहे एलपीडी वाहन क्रमांक UP 72 BT 7315 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों लोग सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद एलपीडी वाहन भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच करते हुए पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

 

थाना प्रभारी के अनुसार मृतकों के परिजनों से संपर्क हो चुका है। परिजनों के स्लीमनाबाद थाना पहुंचने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दोनों शव उनके सुपुर्द किए जाएंगे।

 

भीषण सड़क हादसे की खबर से मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है। फिलहाल स्लीमनाबाद पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

↑
Exit mobile version