गोलबाजार रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, अशोक विश्वकर्मा बने अध्यक्ष
4 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन, रामनगर की धर्मराज पाठक मंडली करेगी प्रस्तुत
कटनी। वर्ष 1884 से निरंतर चली आ रही गोलबाजार रामलीला की परंपरा को जीवंत रखने के लिए वर्ष 2026 के आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। रामलीला आयोजन के संदर्भ में 20 सितंबर को गोलबाजार रामलीला मंच पर नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों तथा विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन कमेटी के उपाध्यक्ष रवि खरे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। गोलबाजार में रामनगर की प्रसिद्ध धर्मराज पाठक मंडली द्वारा 4 अक्टूबर से रामलीला का मंचन किया जाएगा।
इसके बाद गोलबाजार रामलीला कमेटी के नवीन सत्र 2026 के लिए कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। अशोक विश्वकर्मा को अध्यक्ष, भरत अग्रवाल को सचिव तथा रवि खरे, रणवीर कर्ण, राजेन्द्र सोंधिया, टिल्लू सिंघानिया, मृदुल द्विवेदी, अशोक कनकने और रामजी यादव को उपाध्यक्ष चुना गया।
सहसचिव पद की जिम्मेदारी गिरधारी लाल शर्मा, आदित्य प्रकाश अग्रवाल, मनीष शुक्ला एडवोकेट, संजय चौदहा बेबू, अम्बरीष वर्मा, मृदुल मिश्रा, मनीष दुबे, यज्ञदत्त मिश्रा पप्पा, आशीष कंदेले, विजय गुप्ता, संजय गिरी और अखिल पाण्डेय को दी गई।
कोषाध्यक्ष के रूप में कैलाश मिश्रा एडवोकेट एवं मनीष कुमार शुक्ला तथा आय-व्यय निरीक्षक के रूप में अर्पित अग्रवाल और भगत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यालय प्रभारी का दायित्व कैलाश गुप्ता, शरद अग्रवाल एवं सैयद सादिक को दिया गया।
प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी गोपाल सिंघानिया, बाल्मीक पाण्डेय, विवेक शुक्ला, सचिन तिवारी, अनुभव शुक्ला, आशीष रैकवार, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, कमलेश सिंह, नीरज अग्रवाल, भवानी तिवारी, गुड्डू तिवारी, मुकेश तिवारी, संजय गुप्ता, गिरीश श्रीवास्तव, लालजी शर्मा, संजय अग्रवाल, रवि पांडेय, सुजीत तिवारी, अंशुल बहरे एवं गोविंद पांडेय अधिवक्ता को सौंपी गई है।
रामलीला मैदान के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संजय अग्रवाल (बबलू भैया) को प्रभारी बनाया गया है। उन्हें मैदान को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए संबंधित प्रशासनिक, न्यायालयीन एवं लोकतांत्रिक स्तर पर आवश्यक कार्यवाही करने की जिम्मेदारी दी गई है।
मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी महेन्द्र शर्मा, सत्यदर्शन मिश्रा, संतोष जायसवाल, सुरेश ताम्रकार, राजेश तिवारी, अंशुल तिवारी, पप्पू निषाद, धर्मेन्द्र तिवारी, रोहित सेन एवं अनुनय शुक्ला को सौंपी गई है। पंडाल व्यवस्था का दायित्व ललित गुप्ता, शिब्बू साहू, सचिन बहरे सोनू, डब्बू रजक, लाला प्रजापति, अंतिम गुप्ता, राजेश्वर वर्मा कर्नल, जयनारायण निषाद, तपन निषाद, अंकुश रजक, राजाराम महतेले, पप्पू बहरे, अजय शर्मा, वेंकटेश मिश्रा एवं धर्मेन्द्र जायसवाल को दिया गया है।
दशहरा जुलूस एवं चल समारोह के समन्वयक गोपाल सिंघानिया, आशीष तिवारी, नीरज चौदहा, आशीष गुप्ता बाबा, अज्जू खंडेलवाल, शिवम शर्मा, दीपक तिवारी, अवकाश जायसवाल, अरुण सोनी, राहुल दुबे, कौशलेश मिश्रा, रजत जैन, संजू गर्ग, सौरभ अग्रवाल, मयंक गुप्ता, पारस जैन, रौनक खंडेलवाल एवं संदीप गुप्ता मंटू रहेंगे।
आवास व्यवस्था सुदर्शन मिश्रा, अंतिम गुप्ता एवं कमलेश शास्त्री तथा विद्युत व्यवस्था सुजीत गुप्ता, लाला साहू एवं सहयोगियों द्वारा देखी जाएगी।
विशेष सलाहकार के रूप में संजय त्रिपाठी, शंशाक श्रीवास्तव, राजकिशोर अग्रवाल, राजेन्द्र खंडेलवाल, जी.पी. गुप्ता, राकेश अग्रवाल एवं अभिलाष दीक्षित को मनोनीत किया गया। मार्गदर्शक एवं सलाहकार मंडल में दीपक सोनी टंडन, रामरतन पायल, भगवानदास माहेश्वरी, पुरुषोत्तमदास बगड़िया, हरिराम नागवानी, संतोष अग्रवाल, पीताम्बर टोपनानी, अश्वनी गौतम एवं संजय जायसवाल को शामिल किया गया।
कमेटी के सम्माननीय सदस्यों में सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, महापौर प्रीति संजीव सूरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हैं।
सभी प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए जाने के बाद अध्यक्षीय उद्बोधन हुआ। उपाध्यक्ष रवि खरे ने आभार व्यक्त किया। गत वर्ष रामलीला के शुभचिंतकों एवं दानदाताओं के निधन से हुई अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई।
