शासकीय कन्या महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस सेवा, सहयोग और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

शासकीय कन्या महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

सेवा, सहयोग और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा म

कटनी, 28 सितंबर। शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. शिल्पी सिंह के संयोजन में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। समारोह में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और सेवा भावना का संदेश दिया।

↑
Exit mobile version