Latest

शासकीय महाविद्यालय बड़वारा में एकदिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन

शासकीय महाविद्यालय बड़वारा में एकदिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन

कटनी। अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा जबलपुर संभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय बड़वारा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आज 13 अगस्त को एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

जिसमें डीएसपी (मुख्यालय) उमराव सिंह ने आपदा प्रबंधन विषय पर जानकारी प्रदान की। साथ ही बड़वारा थाना प्रभारी किशोर कुमार द्विवेदी, एएसआई विक्रम सिंह एवं शिव प्रकाश तिवारी ने आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण प्रदान किया एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर छात्र -छात्राओं से चर्चा की।

कार्यक्रम का सफल आयोजन प्राचार्य डॉ. रोशनी पाण्डेय के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. मुकेश झारिया द्वारा किया गया।

Back to top button