एपेक्स आई हॉस्पिटल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 11 दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 30 नवंबर तक, 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को मिल रही निःशुल्क नेत्र जांच की सुविधा

file 00000000d90c820a9e832d4a064790fe

कटनी(YASHBHARAT.COM)। वरिष्ठ नागरिकों की आंखों की सेहत और बेहतर दृष्टि को ध्यान में रखते हुए कटनी के प्रतिष्ठित एपेक्स आई हॉस्पिटल (APEX EYE HOSPITAL) द्वारा 11 दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 20 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक अपनी आंखों की जांच बिल्कुल निःशुल्क करवा सकेंगे।एपेक्स आई हॉस्पिटल जो कि कटनी हेल्थ फाउंडेशन की इकाई है द्वारा आयोजित इस विशेष शिविर का उद्देश्य बुजुर्गों को आंखों की समस्याओं के प्रति जागरूक करना तथा समय पर उचित जांच एवं उपचार के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बढ़ती उम्र के साथ मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, रेटिना संबंधी समस्याएं तथा दृष्टि कमजोर होने जैसी परेशानियां सामने आ सकती हैं। ऐसे में नियमित नेत्र परीक्षण बेहद आवश्यक है। समय पर जांच से आंखों की कई गंभीर समस्याओं की पहचान की जा सकती है।

प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी जांच

यह निःशुल्क शिविर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एपेक्स आई हॉस्पिटल, विशाल मेगा मार्ट के पीछे, बरगवां, कटनी में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में शामिल होने वाले वरिष्ठ नागरिकों को अपनी आयु प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड अथवा अन्य मान्य आयु प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

वरिष्ठ नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील

अस्पताल प्रबंधन ने कटनी शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।प्रबंधन का कहना है कि “हमारा उद्देश्य है कि उम्र बढ़ने के साथ किसी भी बुजुर्ग को आंखों की समस्या के कारण अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। सही समय पर जांच और उचित मार्गदर्शन से बेहतर दृष्टि बनाए रखने में मदद मिल सकती है।उल्लेखनीय है कि एपेक्स आई हॉस्पिटल एक विशेष नेत्र चिकित्सालय है तथा ISO 9001:2015 प्रमाणित संस्था है।