चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने बीजेपी को दिया बड़ा झटका: पूर्व राज्यमंत्री उत्पल राय समेत कई नेता सपा में शामिल, मंच पर फिसली एक नेता की जुबान

चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने बीजेपी को दिया बड़ा झटका: पूर्व राज्यमंत्री उत्पल राय समेत कई नेता सपा में शामिल, मंच पर फिसली एक नेता की जुबान

चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने बीजेपी को दिया बड़ा झटका: पूर्व राज्यमंत्री उत्पल राय समेत कई नेता सपा में शामिल, मंच पर फिसली एक नेता की जुबान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा सियासी झटका दिया है। शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव की मौजूदगी में बीजेपी कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व राज्यमंत्री उत्पल राय सहित कई प्रमुख नेताओं और ब्लॉक प्रमुखों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आजम खान की रिहाई पर सियासी संग्राम: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- ‘आपके चचा को सिर्फ जमानत मिली है, बरी नहीं हुए’

इन प्रमुख नेताओं ने थामा ‘साइकिल’ का साथ

सपा में शामिल होने वाले नेताओं में गाजियाबाद से लेकर सीतापुर तक के प्रभावशाली चेहरे शामिल हैं:

  • उत्पल राय: बीजेपी कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व राज्यमंत्री।
  • अनिल कसाना: ब्लॉक प्रमुख, गाजियाबाद।
  • अवधेश चौहान: ब्लॉक प्रमुख, रेउसा (सीतापुर)।

अखिलेश का तंज- ‘कमल छोड़कर कमल हमारे साथ आ गए’

सदस्यता कार्यक्रम के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा, “कमल छोड़कर ‘कमल’ हमारे साथ आ गए हैं—क्योंकि उत्पल का अर्थ ही कमल होता है। बीजेपी का कमल मुरझा गया है, इसलिए अब वे ‘राधे-राधे कमल खिला दे’ का नारा लगा रहे हैं, जबकि हमारे यहां विदाई के समय भी राधे-राधे कहा जाता है।”

अखिलेश ने दावा किया कि अवधेश चौहान के आने से सीतापुर में पार्टी और मजबूत होगी और इस बार बीजेपी सीतापुर में भी शून्य पर सिमट जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सरकार बनने पर गाजियाबाद और लोनी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सभी वादों को पूरा करने का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़ें-  Train Cancelled: समुद्री तूफान 'अकवान' का कहर, वंदे भारत समेत 28 ट्रेनें रद्द, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

गोरखपुर मामला और चुनाव आयोग को पत्र लिखने का ऐलान

प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने कई अन्य अहम राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी

अखिलेश ने कहा कि वे दो दिन के शोक के बाद गोरखपुर मामले पर विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के वोटों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पिछले 10 वर्षों से बीजेपी के लिए काम करने वाले और मलाईदार पदों पर बैठे अधिकारियों के खिलाफ वे चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगे। सीट बंटवारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर पहलू पर विचार किया जाएगा और जिन सीटों पर कांग्रेस जीत सकती है, उन पर भी बात होगी। वहीं, कुंडा रामकथा में धीरेंद्र शास्त्री और राजा भैया द्वारा बिना नाम लिए साधे गए निशाने पर अखिलेश ने पलटवार करते हुए याद दिलाया कि सपा सरकार के समय भी ‘रामायण मेला’ आयोजित कराया जाता था।

मंच पर फिसली अवधेश चौहान की जुबान

कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला। सपा की सदस्यता लेने के बाद जब रेउसा के ब्लॉक प्रमुख अवधेश चौहान संबोधित करने के लिए माइक पर आए, तो उत्साह में उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने अखिलेश यादव को ‘बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष’ कह दिया। हालांकि, तुरंत अपनी गलती का अहसास होने पर उन्होंने सुधार करते हुए ‘सपा अध्यक्ष’ कहा। इस पर मंच पर मौजूद अखिलेश यादव ने मुस्कुराते हुए माहौल को संभाला और चुटकी लेते हुए कहा, “पीडीए हैं, गलती हो जाती है।”