आजम खान की रिहाई पर सियासी संग्राम: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- ‘आपके चचा को सिर्फ जमानत मिली है, बरी नहीं हुए’

यूपी सीएम पर बोले डिप्टी CM – अगर मौका मिला तो… केशव मौर्य के बयान से चर्चाएं तेज

आजम खान की रिहाई पर सियासी संग्राम: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- ‘आपके चचा को सिर्फ जमानत मिली है, बरी नहीं हुए’

जेल से बाहर आकर आजम ने दिया था ‘चुनाव नहीं, इंकलाब’ का नारा; पलटवार में केशव मौर्य ने याद दिलाए पुराने आरोप, कहा- यूपी अब दंगों और गुंडों का राज्य नहीं बनेगा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है। रिहाई के बाद आजम खान द्वारा “इस बार चुनाव नहीं, इंकलाब होगा” का बयान दिए जाने और सपा खेमे में बढ़ते उत्साह के बीच अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आजम खान की जमानत को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा और तीखा हमला बोला है।

‘अखिलेश यादव को याददाश्त का संकट’: केशव मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक लंबी पोस्ट साझा करते हुए सपा के शासनकाल की याद दिलाई। उन्होंने लिखा, “हो सकता है कि सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव को याददाश्त का संकट हो। इसलिए उनको याद दिलाना बेहद जरूरी है कि उनकी वोट बैंक की राजनीति में रामभक्तों पर गोली, दंगों का आरोप, अपराधियों को संरक्षण, ध्वस्त व लंगड़ी कानून व्यवस्था, जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति को उत्तर प्रदेश की जनता कतई भूली नहीं है।”

पुराने विवादित बयानों और जौहर यूनिवर्सिटी का किया जिक्र

इसे भी पढ़ें-  पश्चिम बंगाल: आपसी झड़प में BJP कार्यकर्ता की मौत, पत्नी और स्थानीय विधायक ने TMC से आए नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

केशव मौर्य ने आजम खान पर लगे गंभीर आरोपों को दोहराते हुए कहा कि भारत मां को कथित तौर पर ‘डायन’ और संविधान निर्माता ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को ‘भूमाफिया’ बताने वाले, तथा जौहर विश्वविद्यालय के नाम पर जमीन कब्जाने और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे मोहम्मद आजम खान का राजनीतिक बचाव करने वालों से जनता जवाब मांगने के लिए तैयार बैठी है। आजम खान की रिहाई पर सियासी संग्राम: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- ‘आपके चचा को सिर्फ जमानत मिली है, बरी नहीं हुए’

‘जमानत का मतलब बेगुनाही कदापि नहीं होता’

सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए उपमुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “अखिलेश जी, आपके चचा आजम खान को सिर्फ जमानत मिली है, वे आरोपों से बरी नहीं हुए हैं। जमानत का मतलब बेगुनाही कदापि नहीं होता। यह तय है कि उत्तर प्रदेश की जनता गुंडाराज, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की वापसी नहीं चाहती। 2027 में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का हमारा संकल्प अटल है। राधे-राधे, कमल खिला दे!”

अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

मीडिया से बातचीत में भी केशव प्रसाद मौर्य ने आजम खान को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत दी है और सरकार को इससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें यह याद रखना चाहिए कि वे केवल जमानत पर बाहर हैं। मौर्य ने दो-टूक कहा कि उत्तर प्रदेश अब दंगों या गुंडों का राज्य नहीं बनेगा और अपराधियों को खुलेआम घूमने की इजाजत नहीं दी जाएगी; कानून के तहत उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।