जारचा थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का बाथरूम में मिला शव, हार्ट अटैक की आशंका; पुलिस विभाग में शोक की लहर

जारचा थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का बाथरूम में मिला शव, हार्ट अटैक की आशंका; पुलिस विभाग में शोक की लहर

जारचा थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का बाथरूम में मिला शव, हार्ट अटैक की आशंका; पुलिस विभाग में शोक की लहर

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित जारचा थाना क्षेत्र में तैनात एक महिला सब-इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार को उनका शव उनके कमरे के बाथरूम में पड़ा मिला, जिससे पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक महिला दारोगा की पहचान 2023 बैच की सब-इंस्पेक्टर रश्मि गौतम के रूप में हुई है, जो साल 2024 से जारचा थाने में तैनात थीं। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

कर्नाटक: बीजेपी विधायक की बेटी ने महिला सब-इंस्पेक्टर को मारा थप्पड़, CCTV फुटेज आया सामने; FIR दर्ज

पिता के फोन न उठाने पर खुला मामला

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह रश्मि गौतम के पिता ने उनसे बात करने के लिए कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। अनहोनी की आशंका होने पर पिता ने रश्मि के साथ रहने वाली एक अन्य महिला सब-इंस्पेक्टर को फोन कर बात कराने को कहा। जब साथी महिला दारोगा रश्मि के कमरे पर पहुंचीं, तो काफी देर तक खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली और दरवाजा नहीं खुला। जारचा थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का बाथरूम में मिला शव, हार्ट अटैक की आशंका; पुलिस विभाग में शोक की लहर

दरवाजा तोड़ने पर बाथरूम में मिला शव

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जारचा थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी गई। पुलिस टीम की मौजूदगी में जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर बाथरूम में रश्मि गौतम अचेत (मृत) अवस्था में पड़ी मिलीं। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए।

इसे भी पढ़ें-  Dev Deepawali 2026: 24 नवंबर को मनाया जाएगा देव दीपावली का महापर्व, जानें कैसे 'त्रिपुरारी' कहलाए महादेव और क्या है इस उत्सव की पौराणिक कथा

कानपुर की रहने वाली थीं रश्मि, पिता भी पुलिस विभाग में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मूल रूप से कानपुर नगर की रहने वाली रश्मि गौतम के पिता भी उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल वजह स्पष्ट हो सकेगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।