राजधानी की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर का सख्त आदेश; किराएदार, घरेलू सहायक और डिलीवरी ब्वॉय का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

भोपाल ट्रैफिक पुलिस का 'मेगा प्लान': अब चेकिंग देखकर गाड़ी मोड़ी या रॉन्ग साइड भागे, तो सीधे दर्ज होगी FIR- 1 जुलाई से नियम लागू

राजधानी की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर का सख्त आदेश; किराएदार, घरेलू सहायक और डिलीवरी ब्वॉय का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

भोपाल। राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) संजय कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर शहर में रहने वाले अस्थायी नागरिकों और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन (वेरिफिकेशन) अनिवार्य कर दिया है।

शहर की संवेदनशीलता, वीआईपी मूवमेंट और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के मद्देनजर जारी यह आदेश 16 नवंबर 2026 से आगामी दो महीनों तक प्रभावशील रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली पुलिस में बहुत बड़ा फेरबदल: सतीश गोलचा कार्यकाल से पहले हटाए गए; IB के स्पेशल डायरेक्टर अनुराग कुमार होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर

  • किराएदार और घरेलू सहायक

 मकान मालिकों को नया मकान या हिस्सा किराए पर देने के एक सप्ताह के भीतर किराएदार या पीजी (PG) का विवरण संबंधित थाने या एमपी पुलिस सिटिजन पोर्टल पर देना होगा। वहीं, पुराने किराएदारों व घरेलू नौकरों की जानकारी 15 दिनों के भीतर दर्ज कराना अनिवार्य है।

  • डिलीवरी ब्वॉय और प्राइवेट गार्ड्स

 ऑनलाइन शॉपिंग, कूरियर और होम डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ निजी सुरक्षा एजेंसियों या व्यक्तिगत स्तर पर तैनात प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स के पहचान पत्र और विवरण थाने में जमा कराने होंगे।

  • होटल, लॉज और छात्रावास

 होटल, लॉज, धर्मशाला, रिसॉर्ट और गेस्ट हाउस संचालकों को आगंतुकों का रिकॉर्ड रजिस्टर में संधारित कर थाने को सूचित करना होगा। इसके अलावा, छात्रावास (हॉस्टल) संचालकों पर भी छात्र-छात्राओं की जानकारी देने की बाध्यता रहेगी।

 भवन निर्माण ठेकेदारों को मजदूरों की, तथा स्पा, मसाज सेंटर और ब्यूटी पार्लर संचालकों को अपने कर्मचारियों की जानकारी व आईडी प्रूफ थाने में देने होंगे। वहीं, वाहन किराए पर देने वाली ट्रेवल्स एजेंसियों को ग्राहक की पहचान की तस्दीक कर दस्तावेज सुरक्षित रखने होंगे।

इसे भी पढ़ें-  इलाज पर आम आदमी की जेब का बोझ घटा: 10 साल में तीन गुना बढ़ा सरकारी हेल्थ बजट, निजी खर्च घटकर 42.7% पर आया

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि बाहरी तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से इस आदेश का पालन कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।