‘इनके साथ काम करना बुरे सपने जैसा, बात करने की तमीज नहीं’-दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर साधा निशाना; एक्टर ने भी दिया करारा जवाब, जानें क्या है पूरा माजरा

'इनके साथ काम करना बुरे सपने जैसा, बात करने की तमीज नहीं'-दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर साधा निशाना; एक्टर ने भी दिया करारा जवाब, जानें क्या है पूरा माजरा

‘इनके साथ काम करना बुरे सपने जैसा, बात करने की तमीज नहीं’-दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर साधा निशाना; एक्टर ने भी दिया करारा जवाब, जानें क्या है पूरा माजरा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा और दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी अपकमिंग मेडिकल ड्रामा वेब सीरीज ‘डॉ. हसन’ (Dr. Hasan) को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार दोनों अपनी सीरीज की कहानी या किरदारों की वजह से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर हुई एक तीखी लेकिन दिलचस्प नोकझोंक को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर नवाजुद्दीन को टैग करते हुए एक ऐसा पोस्ट साझा किया, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए।

दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन को लेकर क्या लिखा?

दरअसल, दीया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग करते हुए लिखा, “इनके साथ काम करना किसी बुरे सपने जैसा है। बात करने की तमीज नहीं है और एटीट्यूड तो अलग ही लेवल का है। बिल्कुल आपत्तिजनक किरदार।”

अभिनेत्री के इस संदेश ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। पहली नजर में उनका यह बयान नवाजुद्दीन की खुली आलोचना जैसा लगा। हालांकि, पोस्ट में इस्तेमाल किए गए ‘किरदार’ शब्द और सीधे टैग किए जाने ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या दोनों के बीच वास्तव में कोई विवाद हुआ है, या फिर यह उनकी आने वाली नई सीरीज के प्रमोशन की कोई अनोखी रणनीति (PR Stunt) है।

नवाजुद्दीन ने भी दिया जवाब, कमेंट से बढ़ा सस्पेंस

दीया की पोस्ट सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। इसी बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी दीया की पोस्ट पर कमेंट करते हुए करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “एटीट्यूड में कमी निकालना आसान है, काम में निकालकर दिखाइए।”

इसे भी पढ़ें-  बिना तोड़-फोड़ दूर होंगे घर के वास्तु दोष-बस सही दिशा और आकार में लगा दें एक 'आईना', जानें अचूक उपाय

नवाजुद्दीन के इस जवाब ने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को और हवा दे दी है। हालांकि, कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे सीरीज के प्रचार का नया तरीका बता रहे हैं:

  • एक यूजर ने लिखा कि पोस्ट में ‘किरदार’ शब्द पर ध्यान देना चाहिए, यह सीधे तौर पर सीरीज के कैरेक्टर की ओर इशारा है।

  • वहीं, कई फैंस का मानना है कि दीया और नवाजुद्दीन दोनों ही बेहद सुलझे हुए और प्रोफेशनल कलाकार हैं, इसलिए ऐसा व्यवहार उनके स्वभाव से मेल नहीं खाता और यह महज एक प्रमोशनल स्टंट है।

क्या है दीया और नवाजुद्दीन की वेब सीरीज ‘डॉ. हसन’?

बता दें कि दीया मिर्जा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही मेडिकल ड्रामा सीरीज ‘डॉ. हसन’ में साथ नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन रोहन सिप्पी कर रहे हैं।

सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ‘डॉ. इमरान हसन’ और दीया मिर्जा ‘डॉ. पलक जैन’ की भूमिका निभा रही हैं। इनके अलावा फैसल राशिद भी ‘डॉ. विवेक भार्गव’ के एक बेहद प्रतिभाशाली लेकिन असामान्य व्यक्तित्व वाले डॉक्टर के रोल में दिखाई देंगे।

 सीरीज की कहानी एक जीनियस डॉक्टर और उनकी विशेषज्ञ मेडिकल टीम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जटिल मेडिकल मामलों को सुलझाने के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी की चुनौतियों से भी जूझते हैं। यह सीरीज 27 दिसंबर 2026 को जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम होने वाली है।

फिलहाल दोनों कलाकारों ने किसी वास्तविक विवाद की पुष्टि नहीं की है, ऐसे में इस सोशल मीडिया तकरार को सीरीज के प्रमोशन से जोड़कर ही देखा जा रहा है।