West Bengal Train Accident: चलती ट्रेन से गुटखा थूकने की कोशिश युवक को पड़ी भारी, ट्रैक के खंभे से सिर टकराने से हुई दर्दनाक मौत

रानीगंज (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के रानीगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और सबक देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ चलती ट्रेन के दरवाजे से सिर बाहर निकालकर गुटखा थूकने की कोशिश में एक युवक की जान चली गई। सिर रेलवे ट्रैक के किनारे लगे खंभे से टकराने के कारण युवक ट्रेन से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक परिवार हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस (Howrah-Dehradun Express) में सवार होकर पश्चिम बंगाल के हावड़ा से बिहार के गया जा रहा था। बुधवार सुबह जब ट्रेन रानीगंज रेलवे स्टेशन से रवाना हुई और रफ्तार पकड़ने लगी, तभी परिवार का एक सदस्य राजेश कुमार गुटखा थूकने के लिए कोच के दरवाजे के पास पहुंचा।

दरवाजे से सिर बाहर निकालते ही हुआ हादसा

राजेश ने जैसे ही गुटखा थूकने के लिए चलती ट्रेन के दरवाजे से अपना सिर बाहर निकाला, रेलवे ट्रैक के किनारे लगे एक बिजली के खंभे से उसका सिर जोरदार तरीके से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से सीधे नीचे जा गिरा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

इस आकस्मिक हादसे के बाद ट्रेन में सफर कर रहे परिजनों में कोहराम मच गया और स्टेशन परिसर में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।