बिना तोड़-फोड़ दूर होंगे घर के वास्तु दोष-बस सही दिशा और आकार में लगा दें एक ‘आईना’, जानें अचूक उपाय

बिना तोड़-फोड़ दूर होंगे घर के वास्तु दोष-बस सही दिशा और आकार में लगा दें एक ‘आईना’, जानें अचूक उपाय

नई दिल्ली (लाइफस्टाइल डेस्क): वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में घर की हर दिशा और निर्माण का विशेष महत्व बताया गया है। गलत दिशा में बने हिस्से घर में नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) और तनाव पैदा करते हैं। कई बार घर की बनावट ऐसी होती है कि बिना तोड़-फोड़ के वास्तु दोष सुधारना संभव नहीं होता।

ऐसे में वास्तु शास्त्र में आईना (दर्पण) एक बेहद सरल, किफायती और शक्तिशाली उपाय माना गया है, जो ऊर्जा को परावर्तित कर घर में सकारात्मकता और संतुलन लाता है। आइए जानते हैं कि घर के किन हिस्सों के वास्तु दोष केवल एक सही आईना लगाने से दूर किए जा सकते हैं,

इन 4 जगहों पर आईना लगाकर दूर करें वास्तु दोष

1. दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण) या बेसमेंट के बाथरूम का दोष

यदि आपके घर के बेसमेंट या नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम दिशा) में बाथरूम या शौचालय बना है, तो यह गंभीर वास्तु दोष माना जाता है, जिससे आर्थिक और पारिवारिक परेशानियां आ सकती हैं।इस दोष के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए बाथरूम या संबंधित हिस्से की पूर्व दिशा की दीवार पर एक वर्गाकार (Square) आईना लगाएं।

2. घर के कटे हुए या अंधेरे हिस्से का संतुलन

यदि घर का कोई कोना असामान्य आकार (कटा या बढ़ा हुआ) का है या वहां प्राकृतिक रोशनी नहीं पहुंच पाती, तो वहां ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है। उस कटे हुए या अंधेरे हिस्से की दीवार पर एक स्वच्छ दर्पण लगा दें। इससे रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होगा और वास्तु संतुलित हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें-  वास्तु टिप्स: घर की किस दिशा में रखनी चाहिए दवाइयां? गलत दिशा में रखने से बढ़ सकती हैं बीमारियां, जानिए सही नियम

3. मुख्य द्वार के सामने ‘वेध दोष’ (खंभा, पेड़ या ऊंची इमारत)

 घर के मेन गेट के ठीक सामने बिजली का खंभा, बड़ा पेड़, ऊंची इमारत या कोई नुकीला उभार होना वास्तु में अशुभ (वेध दोष) माना जाता है। यह घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा को रोकता है। इसके निवारण के लिए मुख्य दरवाजे के ऊपर बाहर की तरफ ‘पाक्वा मिरर’ (Bagua Mirror) लगाएं। यह अष्टकोणीय (8 कोनों वाला) लकड़ी के फ्रेम का दर्पण होता है, जो लाल, हरे, पीले और सुनहरे रंग की कारीगरी के साथ आता है और नकारात्मक ऊर्जा को बाहर ही वापस लौटा देता है।

4. पश्चिम मुखी किचन (रसोईघर) का वास्तु दोष

वास्तु के अनुसार रसोई के लिए दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) श्रेष्ठ होता है। यदि आपका किचन पश्चिम मुखी (West-Facing) है, तो उसमें वास्तु असंतुलन हो सकता है।पश्चिम मुखी किचन के दोष को समाप्त करने के लिए रसोई की पूर्व दिशा की दीवार पर एक गोल (Round) आकार का आईना लगाएं। इससे किचन की ऊर्जा सकारात्मक बनी रहती है। बिना तोड़-फोड़ दूर होंगे घर के वास्तु दोष-बस सही दिशा और आकार में लगा दें एक ‘आईना’, जानें अचूक उपाय

आईना लगाते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

 घर में कभी भी चटका हुआ, टूटा या धुंधला आईना नहीं लगाना चाहिए, यह घर में कलह और आर्थिक हानि का कारण बनता है।  बेडरूम में आईना इस तरह न लगाएं कि सोते समय उसमें बिस्तर या आपका प्रतिबिंब दिखाई दे, इससे मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका: अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, ₹2 से ₹6 प्रति लीटर तक महंगा हुआ दूध