Bullet Train: बुलेट ट्रेन का उत्तरी कॉरिडोर बढ़ा: अब सिलीगुड़ी नहीं, सीधे गुवाहाटी तक दौड़ेगी ट्रेन, 8 घंटे में पूरा होगा 1500 किमी का सफर

Delhi-Varanasi Bullet Train: दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट सिर्फ 21 मिनट-मथुरा के पास बसेंगे नए हाईटेक शहर, यूपी का यह इलाका बनेगा नया बिजनेस हब

बुलेट ट्रेन का उत्तरी कॉरिडोर बढ़ा: अब सिलीगुड़ी नहीं, सीधे गुवाहाटी तक दौड़ेगी ट्रेन, 8 घंटे में पूरा होगा 1500 किमी का सफर

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क (High-Speed Rail Network) के विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक और बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलेट ट्रेन के उत्तरी कॉरिडोर (Northern Corridor) के विस्तार को मंजूरी दे दी है। पहले यह कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक प्रस्तावित था, जिसे अब बढ़ाकर पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार गुवाहाटी (असम) तक कर दिया गया है।

सरकारी न्यूज एजेंसी डीडी न्यूज के अनुसार, इस कॉरिडोर के शुरू होने से पूर्वोत्तर भारत और देश की राजधानी के बीच कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा। हाई-स्पीड रेल नेटवर्क भारत में यात्रा के समय को कई गुना घटा देगा।

1500 किमी का सफर महज 8 घंटे में

 लगभग 1,500 किलोमीटर लंबे इस पूरे कॉरिडोर की यात्रा को बुलेट ट्रेन केवल 8 घंटे में पूरा कर लेगी।  वर्तमान में सामान्य ट्रेनों से दिल्ली से गुवाहाटी पहुंचने में 30 से 35 घंटे का समय लगता है। बुलेट ट्रेन से यात्रियों के करीब 22 से 24 घंटे बचेंगे।  दिल्ली से गुवाहाटी तक का संभावित किराया हवाई सफर (Air Fares) से भी काफी कम रहने की उम्मीद है, जिससे मध्यम वर्ग को सीधा फायदा मिलेगा।

उत्तरी कॉरिडोर पर प्रस्तावित 10 प्रमुख स्टेशन

यह हाई-स्पीड कॉरिडोर उत्तर भारत से पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक, व्यापारिक और पर्यटन केंद्रों को एक सूत्र में पिरोएगा।

  1. दिल्ली (शुरुआती स्टेशन)

  2. आगरा

  3. कानपुर

  4. लखनऊ

  5. अयोध्या

  6. वाराणसी

  7. प्रयागराज

  8. पटना

  9. सिलीगुड़ी

  10. गुवाहाटी (अंतिम स्टेशन)

इसे भी पढ़ें-  रतलाम के रावटी में मतांतरण के खेल का पर्दाफाश: 'चमत्कारी पानी' पिलाकर दबाव बनाने वाले दंपती पर FIR दर्ज

 प्रमुख शहरों के बीच यात्रा का संभावित समय

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार विभिन्न शहरों के बीच यात्रा का समय इस प्रकार रहेगा:

रूट (कहां से कहां तक)संभावित समय
दिल्ली से आगरा59 मिनट
दिल्ली से कानपुर1 घंटा 45 मिनट
दिल्ली से लखनऊ2 घंटे 12 मिनट
दिल्ली से वाराणसी3 घंटे 33 मिनट
वाराणसी से आगरा2 घंटे 34 मिनट
वाराणसी से प्रयागराज33 मिनट
वाराणसी से पटना60 मिनट (1 घंटा)
वाराणसी से लखनऊ1 घंटा 21 मिनट
दिल्ली से गुवाहाटी (पूरा रूट)8 घंटे

 देश और पूर्वोत्तर को क्या फायदा होगा?

दिल्ली और पूर्वोत्तर (North-East) के बीच सीधी और बेहद तेज रेल कनेक्टिविटी स्थापित होगी।समय की बचत होने से व्यापार, आईटी सेक्टर, टूरिज्म और नए निवेश के कई रास्ते खुलेंगे।असम और पूर्वोत्तर के मरीजों के लिए दिल्ली के बड़े अस्पतालों (जैसे AIIMS) तक इलाज के लिए पहुंचना बेहद आसान और त्वरित हो जाएगा। Bullet Train: बुलेट ट्रेन का उत्तरी कॉरिडोर बढ़ा: अब सिलीगुड़ी नहीं, सीधे गुवाहाटी तक दौड़ेगी ट्रेन, 8 घंटे में पूरा होगा 1500 किमी का सफर