NHAI Big Update: वाहन मालिकों को आ रहे मोटर इंश्योरेंस रिन्यूअल SMS पर NHAI ने साफ की तस्वीर, टोल प्लाजा पर नहीं कटेगा कोई चालान

गंदे टोल प्लाजा शौचालय की फोटो भेजें और पाएं ₹1000 तक का Fastag Credit; 'क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज' की बढ़ी अवधि

NHAI Big Update: वाहन मालिकों को आ रहे मोटर इंश्योरेंस रिन्यूअल SMS पर NHAI ने साफ की तस्वीर, टोल प्लाजा पर नहीं कटेगा कोई चालान

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने वाहन मालिकों के मोबाइल पर आ रहे मोटर इंश्योरेंस रिन्यूअल (बीमा नवीनीकरण) के SMS को लेकर फैल रहे भ्रम पर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि ये संदेश किसी दंडात्मक कार्रवाई का संकेत नहीं हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा से जुड़े एक जन-जागरूकता अभियान का हिस्सा हैं।

हाईवे पर टोल प्लाजा का झंझट खत्म-दिसंबर 2026 तक 70% टोल बूथ होंगे बैरियर-फ्री, 100% लक्ष्य मार्च 2027 तक: नितिन गडकरी

टोल प्लाजा पर चालान या जुर्माने से कोई लेना-देना नहीं

NHAI ने दो टूक शब्दों में कहा है कि इन SMS का टोल प्लाजा पर चालान काटने या किसी भी तरह का जुर्माना लगाने से कोई संबंध नहीं है। यदि किसी वाहन मालिक को बीमा खत्म होने या उसे रिन्यू कराने का मैसेज मिलता है, तो इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि टोल प्लाजा से गुजरते समय उसके खिलाफ कोई कार्रवाई होगी। प्राधिकरण के अनुसार, फिलहाल इस नई पहल की टेस्टिंग की जा रही है और चुनिंदा राष्ट्रीय राजमार्गों (नेशनल हाईवे) का इस्तेमाल करने वाले वाहन मालिकों को ही ये अलर्ट भेजे जा रहे हैं।

समय पर बीमा रिन्यू कराने के लिए अलर्ट करना है मकसद

प्राधिकरण ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन मालिकों को उनकी मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी की एक्सपायरी डेट (अंतिम तिथि) से पहले ही अलर्ट करना है, ताकि वे समय रहते अपनी पॉलिसी रिन्यू करा सकें। समय पर बीमा रिन्यू होने से वाहन का इंश्योरेंस बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा और भविष्य में बीमा खत्म होने के कारण होने वाली कानूनी या आर्थिक परेशानियों से बचा जा सकेगा। NHAI का मानना है कि इस पहल से जिम्मेदार वाहन स्वामित्व को बढ़ावा मिलेगा और देश में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने में बड़ी मदद मिलेगी।